- उज्जैन में शीतला माता पूजन का उत्साह, मंदिरों में उमड़ी महिलाओं की भीड़; एक दिन पहले तैयार किया जाता है भोजन
- महाकाल मंदिर में टीवी अभिनेत्री कनिका मान ने किए दर्शन, भस्म आरती में हुईं शामिल
- राजा स्वरूप में सजे बाबा महाकाल, भस्म अर्पित होते ही गूंजा ‘जय श्री महाकाल’; बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन!
- वीरभद्र जी को स्वस्ति वाचन के बाद शुरू हुई भस्म आरती, शेषनाग मुकुट और मुण्डमाला में सजे बाबा महाकाल
- रंगपंचमी पर महाकाल मंदिर में बदली व्यवस्था, भस्म आरती में सिर्फ एक लोटा केसर रंग अर्पित होगा; भक्तों को रंग लाने की नहीं होगी अनुमति!
उज्जैन में 10, 13 शहराें में पारा 10 के आसपास
उज्जैन| उत्तर से आ रही बर्फीली हवा से उज्जैन सहित पूरा प्रदेश ठिठुर गया है। उज्जैन में रात का तापमान 2.0 डिग्री लुढ़ककर 10 डिग्री पर पहुंच गया। यहां यह इस सीजन में रात का सबसे कम तापमान है। प्रदेश के 13 शहराें में रात का तापमान 10 डिग्री व उसके अासपास रहा। ग्वालियर, श्याेपुर कलां, शाजापुर में सीवियर काेल्ड डे रहने से दिन सबसे ठंडे रहे। उज्जैन, गुना, राजगढ़ अाैर सागर में काेल्ड डे रहा। प्रदेश में दतिया सबसे ठंडा रहा। वहां रात का तापमान 8.1 डिग्री दर्ज किया गया।
- गुना 9.60
- दतिया 8.10
- धार 8.40
- रतलाम 8.60
- शाजापुर 8.80
- श्याेपुरकलां 9.00
- शिवपुरी 9.00
- रायसेन 9.50
- उज्जैन 10
- राजगढ़ 10
- नरसिंहपुर 10
- ग्वालियर 10.30
- बैतूल 10.50आगे क्या : भाेपाल में बढ़ेगी ठंडभोपाल में मंगलवार को ठंड बढ़ेगी और हाेशंगाबाद व जबलपुर संभागाें के अनूपपुर, डिंडाेरी, खंडवा, खरगाेन एवं बुरहानपुर जिलाें में बारिश हाेने की संभावना है।