- महाकाल मंदिर के अन्नक्षेत्र में अब मिलेगा दक्षिण भारतीय प्रसाद, श्रद्धालुओं के लिए शुरू हुई विशेष सात्विक भोजन व्यवस्था
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 29-07-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 28-07-2026
- महाकाल मंदिर पहुंचे फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर, भस्म आरती में शामिल होकर किया पूजन-अभिषेक
- सावन में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए काल भैरव मंदिर को ₹10 लाख के बैरिकेड्स भेंट, उज्जैन पहुंची पहली खेप
उज्जैन में 12 घंटे में 2 इंच बारिश
उज्जैन। आज से सावन माह की शुरूआत हुई। सावन के पहले दिन की शुरूआत रिमझिम बारिश के साथ हुई। शनिवार से शहर में चल रहा हल्की बारिश का दौर आज भी जारी रहा। लगातार बारिश के बाद गंभीर डेम में पानी की आवक शुरू हुई है और शिप्रा नदी भी छोटे पुल से टकराकर बह रही है। मानसून सीजन में सावन शुरू होते ही बारिश की पहली झड़ी से लोगों ने भी राहत की सांस ली है तो किसानों के चेहरे भी खिल गये हैं।
जून माह के अंतिम सप्ताह से जुलाई माह का अंतिम सप्ताह शुरू हो गया लेकिन अब तक संभाग में तेज बारिश दर्ज नहीं हुई। शहर में जलसंकट की स्थिति उत्पन्न होने के बाद दो दिन छोड़कर जलप्रदाय किया जा रहा है। गंभीर डेम, उंडासा, साहेबखेड़ी तालाब के साथ ही शिप्रा नदी का लेवल भी दिन ब दिन कम हो रहा था, किसानों की फसलें भी खराब हो रही थीं। उमस और तेज गर्मी से लोग बेहाल थे सभी को तेज बारिश का इंतजार था। ऐ
से में सावन माह शुरू होने के ठीक एक दिन पहले से प्रदेश में बारिश का सिलसिला शुरू हुआ। जो रविवार दोपहर तक जारी था। लगातार बारिश के बाद गंभीर डेम में दोपहर 12 बजे तक 230 एमसीएफटी पानी एकत्रित हो चुका था और पानी की आवक लगातार जारी थी। पीएचई उपयंत्री राजीव शुक्ल ने बताया कि वर्तमान में पानी की आवक धीमी गति से हो रही है। डेम खाली होने की वजह से डेड स्टोरेज में पानी एकत्रित हो रहा है, जबकि रिमझिम बारिश से उंडासा व साहेबखेड़ी तालाब में कोई असर नहीं पड़ा है। इधर शिप्रा नदी की दत्त अखाड़ा रपट शनिवार से ही डूबी है और पानी छोटे पुल से टकराकर बह रहा है।
तापमान में गिरावट, न्यूनतम 24 डिग्री रहा
वेधशाला से मिली जानकारी के अनुसार बीती शाम से सुबह 6 बजे तक शहर में कुल 50 मिमी (2 इंच) बारिश दर्ज हुई है, अब भी बारिश का सिलसिला जारी है। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा और आद्र्रता 93 प्रतिशत दर्ज हुई है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून प्रदेश में सक्रिय है और कल तक कभी धीमी तो कभी तेज बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।