- गंगा दशहरा पर महाकाल मंदिर में शुरू हुई 16 घंटे की अखंड नृत्य आराधना, शयन आरती तक कलाकार देंगे नृत्यांजलि
- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
मामला 6 दिन पहले लाश मिलने का
उज्जैन। 6 दिनों पहले नजरपुर चौकी मेन रोड से एक लाश मिली थी। मामला एक्सीडेंट का लगा लेकिन जांच के बाद पता चला युवक की दोस्तों ने हत्या कर लाश सड़क पर फेंकी थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर हत्या का प्रकरण दर्ज किया है।
दिनेश पिता भीमसिंह बंजारा निवासी नजरपुर चौकी की लाश 19 जुलाई की रात मेन रोड़ पर पड़ी होने की सूचना डायल 100 पर पुलिस को अज्ञात व्यक्ति ने दी। पुलिस ने लाश जिला चिकित्सालय पहुंचाई और मृतक की शिनाख्त उसके मोबाइल से करने के बाद परिजनों को सूचना दी। परिजन और पुलिस मान रहे थे कि दिनेश को वाहन ने टक्कर मारी जिससे उसकी मृत्यु हुई। शव का पीएम कराने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की जिसमें सामने आया कि दिनेश ड्रायवर था और दूध वाहन चलाता था। वह दोस्त मुकेश के साथ घर से निकला था और रात में लाश सड़क पर पड़ी मिली। पुलिस ने मुकेश से पूछताछ की तो इसका खुलासा हुआ कि दिनेश ने उसके दोस्त संतोष की पत्नी को फोन लगाकर पेट्रोल पंप के पीछे मिलने बुलाया था। संतोष के घर लौटने पर पत्नी ने यह बात उसे बताई। संतोष ने दिनेश को बातचीत करने अपने घर बुलाया, जहां विवाद बढऩे के बाद संतोष और उसके भाई भगवान ने दिनेश के सिर में डंडे मारे जिससे उसकी मौत हो गई।
लाश सड़क पर फेंककर भाग गये थे
मारपीट में दिनेश की मृत्यु हो जाने के बाद संतोष और उसके भाई भगवान ने लाश को घर से उठाकर सड़क पर फेंक दिया ताकि लोगों को लगे कि दिनेश की मृत्यु अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई है। हुआ भी यही। जब दिनेश की लाश की शिनाख्त हुई तो पुलिस व परिजनों ने लाश देखकर मामला दुर्घटना का ही माना लेकिन दिनेश के दोस्त मुकेश ने पुलिस को बयान दिये जिससे हत्या के मामले का खुलासा हो गया। घट्टिया थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज कर संतोष व भगवान को हिरासत में लिया है।