- महाकाल लोक में फायर सेफ्टी ट्रेनिंग: सुरक्षाकर्मियों को सिखाए आग से बचाव के तरीके, एक्सटिंग्विशर चलाने की दी ट्रेनिंग
- महाकाल की भस्म आरती में स्नेहा राणा: 2 घंटे नंदी हॉल में बैठकर की आराधना, मंत्री संजय सिंह ने भी किए दर्शन
- सिंहस्थ 2028 की तैयारी: उज्जैन में 800 ‘आपदा मित्र’ होंगे तैनात, शिप्रा घाटों पर दी जा रही विशेष ट्रेनिंग
- जया किशोरी पहुंचीं महाकाल दरबार: नंदी हॉल में किया जाप, जल अर्पित कर लिया आशीर्वाद
- तड़के खुला महाकाल का दरबार: पंचामृत अभिषेक के बाद त्रिपुंड और मुकुट में सजे बाबा के दिव्य दर्शन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
उज्जैन में 12% में ही एंटी बॉडी 88% पर कोरोना का खतरा, सिरो सर्वे से बंधी उम्मीद भी अधूरी
शहर के 11.9 फीसद लोगों के शरीर में कोरोना के खिलाफ एंटी बॉडी बन गई हैं। सिरो सर्वे की रिपोर्ट यहीं कहती हैं। इसका मतलब ये भी है कि छह लाख की आबादी वाले हमारे शहर में 65 हजार से ज्यादा लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। मप्र में सिरो सर्वे इंदौर व उज्जैन केवल इन दाे शहरों में ही हुआ था। क्योंकि इन दोनों शहरों में ही ज्यादा कोरोना संक्रमित पाए जा रहे हैं। सिरो सर्वे के तहत शहर के 54 वार्डों से करीब पांच हजार लोगों के ब्लड के नमूने लिए गए थे। ये पता लगाने के लिए इनमें से कितनों में कोरोना के खिलाफ एंटी बॉडी बनी हैं और वे किस स्थिति में हैं। इंदौर के बाद अब उज्जैन की सिरो सर्वे रिपोर्ट आई है।
नए संक्रमितों में 20 से 80 वर्ष तक के लोग शामिल
बुधवार को आए कोरोना बुलेटिन में 1097 सैंपलों की जांच रिपोर्ट में से 37 नए पॉजिटिव आए हैं। जबकि इस दिन स्वस्थ होने पर 31 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। जो नए पॉजिटिव आए हैं वे 20 से 80 वर्ष के होकर सभी उज्जैन के हैं। शेष|पेज 8 पर