- सिंहस्थ-2028 की तैयारियां तेज: उज्जैन में सभी ऑटो-ई-रिक्शा के लिए यूनिक आईडी अनिवार्य, तय शिफ्ट में ही होगा संचालन
- उज्जैन के रामघाट पर शिप्रा आरती के दौरान विवाद: दीपक बेचने को लेकर महिलाओं और पुजारियों में मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-07-2026
- महिदपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा 4 महीने से फरार बदमाश, कच्ची महुआ शराब के साथ किया गिरफ्तार
- उज्जैन में रेलवे ट्रैक पर कॉन्ट्रैक्टर का शव मिलने से सनसनी: मॉर्निंग वॉक के दौरान हादसे की आशंका, पुलिस सभी एंगल से कर रही जांच
उज्जैन में 6 हजार नकली डीजल जब्त
फूड डिपार्टमें के अफसरों ने शहर में नकली डीजल बेचने वाली दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान 6 हजार लीटर डीजल जब्त किया गया है। इसकी कीमत करीब 4 लाख रुपए बताई जा रही है। इसका उपयोग उज्जैन और आसपास की नमकीन बनाने वाली फैक्ट्रियों में भट्टी जलाने में किया जाता था। अधिकारियों ने दो दुकानों को सील भी कर दिया है।
विभाग के अधिकारियों को सूचना मिली कि चक कमेड में लक्ष्मी ऑइल पर नकली डीजल बेचा जा रहा है। इस सूचना पर अधिकारियों ने रविवार दोपहर यहां छापा मारा। पूछताछ में उसकी निशानदेही पर शंकरपुर निवासी शिवराज गुर्जर के ठिकाने पर भी छापा मारा। यहां भारी मात्रा में पाम ऑइल, भट्टी, नकली डीजल आदि सामान मिला। दोनों प्रतिष्ठानों को सील कर दिया गया।
पूछताछ में पता चला कि ये लोग इंदौर के महू से नकली डीजल लेकर आते थे। इसके बाद यहां आसपास के क्षेत्रों में बेचते थे। इसका उपयोग नमकीन की फैक्ट्रियों और अन्य छोटे उद्योगों में ईंधन के रूप में किया जाता था। इसका लाइसेंस भी इनके पास नहीं था। पूछताछ में पता चला कि बाजार में असली डीजल के भाव करीब 99 रुपए के है। वहीं, यह डीजल 60 से 70 रुपए प्रतिलीटर में मिल जाता था। दोनों जगह से करीब 4 लाख रुपए का 6 हजार लीटर नकली डीजल जब्त किया है।