- उज्जैन के गजनीखेड़ी में प्रशासन की चौपाल: कलेक्टर-SP ने रात गांव में बिताई, मौके पर ही समस्याओं का समाधान किया
- सुबह 4 बजे खुले कपाट: बाबा महाकाल का दूध-दही-घी से अभिषेक, भक्ति में डूबे श्रद्धालु
- उज्जैन में दहेज प्रथा के खिलाफ मिसाल: दूल्हे ने लौटाए 50 लाख के कैश और सोना, सिर्फ अंगूठी ली
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: वीरभद्र जी से आज्ञा लेकर खुले चांदी द्वार, बाबा का हुआ पंचामृत अभिषेक
- सिंहस्थ के लिए पुलिस को तैयार कर रहा प्रशासन: उज्जैन में पुलिस अफसरों की 21 दिन की खास ट्रेनिंग शुरू, 41 विषयों पर रहेगा फोकस; 117 अधिकारी बनेंगे “मास्टर ट्रेनर”
हरियाली अमावस्या पर महाकालेश्वर मंदिर और शिप्रा नदी के घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
उज्जैन में हरियाली अमावस्या पर महाकालेश्वर मंदिर और शिप्रा नदी के घाटों पर स्नान के लिए रविवार को श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही बाबा महाकालेश्वर के दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं की संख्या ज्यादा होने के चलते मंदिर प्रशासन के प्री-बुकिंग के नियम भी हवा हो गए। मंदिर को फ्री-फॉर-ऑल करते हुए दर्शन के लिए प्रवेश दिया गया। इस दौरान कोरोना गाइडलाइन की जमकर धज्जियां उड़ी। यहां लोगों ने न तो मास्क पहने थे और ना ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया।
कोरोना संक्रमण के चलते शनिश्चरी अमावस्या पर जिला प्रशासन ने शिप्रा नदी में स्नान पर प्रतिबंध लगाया था। इससे शिप्रा के घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ नहीं जुटी थी। रविवार को हरियाली अमावस्या पर प्रशासन की रोक नहीं होने के कारण हजारों श्रद्धालुओं ने कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं करते हुए घाट पर स्नान किया।
मंदिर समिति ने प्रवेश द्वार पर तो बैरिकेडिंग की है, लेकिन बाहर आने वाले गेट पर श्रद्धालुओं का मेला लग रहा है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे हैं। प्रशासन के सामने अभी तीसरे और चौथे सावन सोमवार की आने वाली भीड़ की भी चुनौती है। महाकालेश्वर मंदिर की सहायक प्रशासक पूर्णिमा सिंघी ने कहा कि भीड़ को देखते हुए फ्री-फॉर-आल है, लेकिन लोगों को समझना होगा कि मंदिर के बाहर निकलने के बाद भी कोरोना गाइडलाइन का पालन जरूर करें।