- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
उज्जैन में BJP के प्रशिक्षण वर्ग का अंतिम दिन आज
उज्जैन में MP BJP के विधायकों के प्रशिक्षण वर्ग का आज अंतिम दिन है। कार्यक्रम में भाग लेने के CM शिवराज सिंह चौहान सुबह पौने 10 बजे इंदौर से हवाई मार्ग से उज्जैन के दताना-मताना हवाई पट्टी पहुंचे। वहां पर कमिश्नर संदीप यादव, आईजी योगेश देशमुख, डीएम आशीष सिंह, एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ल ने उनका स्वागत किया। यहां से CM का काफिला सीधे कार्यक्रम स्थल पहुंचा। यहां पहुंचते ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सीधे कार्यक्रम में चले गए। मुख्यमंत्री के आने के बाद बंगाल प्रभारी व राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय आए। कृषि मंत्री नरेद्र सिंह तोमर शुक्रवार शाम को ही पहुंचे थे।
चौथे सत्र को राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश जी संबोधित कर रहे हैं। इस सत्र में मंच का संचालन शरदेन्दु तिवारी के हाथों में है। विचार परिवार विषय पर शिवप्रकाश जी विधायकों को बौद्धिक दे रहे हैं। बताते चलें कि विचार परिवार से तात्पर्य है कि आरएसएस से इतर भाजपा के अनुषांगिक संगठन और संघ की विचारधारा से मेल रखने वाले संगठनों से समन्वय बनाना। विचार परिवार में हिन्दी भाषी प्रदेशों में ज्यादा से ज्यादा लोगों तक संघ की विचार धारा को पहंचाना और उन्हें जोड़ने का अभियान है।