- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 02-09-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-09-2026
- महाकाल मंदिर कर्मचारी से मारपीट के 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने मंदिर के सामने कराया माफी का वीडियो
- उज्जैन में 4 हत्याओं के बाद रात में बढ़ी पुलिस की निगरानी, 14 जगहों पर सघन चेकिंग
- उज्जैन में स्टेशन से महाकाल तक ट्रैफिक का दबाव, बेतरतीब ऑटो और पार्किंग से बढ़ी परेशानी
उज्जैन लॉबी के स्थानांतरण आदेश के विरोध में रेलकर्मियों ने निकाली रैली
रतलाम मंडल के रेल प्रशासन द्वारा लोको पायलट मेल एक्सप्रेस के पदोन्नति आदेश में उज्जैन से लोको पायलट पैसेंजर को इंदौर स्थानांतरित करने के आदेश के विरोध में रेलकर्मियों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। रविवार को रेलकर्मियों ने रेलवे स्टेशन परिसर में रैली निकाली गई। शाम को कैंडल मार्च भी निकाला गया।
आदेश के विरोध में किए जा रहे आंदोलन के साथ पिछले सात दिन से क्रमिक भूख हड़ताल भी जारी है। इधर उज्जैन लॉबी बचाओ संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक एसएस शर्मा और अभिलाष नागर के आव्हान पर रविवार को स्टेशन परिसर में रैली एवं कैंडल मार्च निकाल कर नारेबाजी की गई। कैंडल मार्च में व्यापारिक संगठन, सामाजिक संगठनों, विद्यार्थी संगठनों के पदाधिकारियों ने भी भाग लेकर अपना समर्थन दिया। इस दौरान पदाधिकारियों ने कहा मनमाने आदेश को मनवाने के लिए अधिकारियों द्वारा अनैतिक दबाव बनाया जा रहा है। कर्मचारियों को रात में फोन करके आैर मंडल कार्यालय में बुलाकर डराया जा रहा है। साथ ही उनका भविष्य खराब करने की धमकी दी जा रही है, जिससे रेलवे कर्मचारी भयभीत और मानसिक रूप से भी परेशान हो रहे हैं। संयुक्त संघर्ष समिति के एसके यादव, रविंद्र उपाध्याय, राजेश दीक्षित, नरेंद्र सहगल, अनिल चौबे ने बताया आदेश वापस नहीं लेने की स्थिति में 4 सितंबर को रेल कर्मचारी परिवार सहित रतलाम डीआरएम कार्यालय का घेराव करेंगे।
रेलवे प्रशासन ने कहा – जो प्रमोशन नहीं लेना चाहते वह नियमानुसार आवेदन करें
इधर रेलवे प्रशासन की ओर रतलाम मंडल के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि रेल प्रशासन द्वारा रुटीन प्रक्रिया के अंतर्गत पदोन्नति के आदेश निकाले गए हैं। कुल 16 लोको पायलट के प्रमोशन के आदेश कर ट्रांसफर किए गए हैं। जिनमें से 6 ने ज्वाइन भी कर लिया है। अगर कोई प्रमोशन नहीं लेना चाहता है तो वह नियमानुसार रेल प्रशासन को आवेदन कर सकता है।