- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
नए रथ पर रुद्रेश्वर के रूप में दर्शन देंगे महाकाल
श्रावण-भादौ में निकाली जाने वाली महाकाल की सवारियों के क्रम में श्रावण की आखिरी सवारी आज निकाली जाएगी। आठवीं सवारी के दौरान रथ पर सवार रुद्रेश्वर नया सप्तधान मुखारविंद के रूप में भक्तों को दर्शन देगें। 28 अगस्त को श्रावण का अंतिम सोमवार होने के साथ ही सोम प्रदोष का संयोग बन रहा है। इसके बाद भादौ माह की दो सवारियां निकलेगी।
श्री महाकालेश्वर मंदिर से सवारी शाम 4 बजे निकाली जाएगी। श्री महाकालेश्वर रजत पालकी में चंद्रमौलेश्वर के रूप में विराजित होगें। हाथी पर मनमहेश, गरुड़ रथ पर शिवतांडव, नंदी रथ पर उमा-महेश, डोल रथ पर होल्कर स्टेट के मुखारविंद, नवीन रथ पर घटाटोप स्वरूप, दूसरे नवीन रथ पर जटाशंकर, नए स्वरूप में रुद्रेश्वर नया सप्तधान मुखारविंद शामिल होकर अपनी प्रजा का हाल जानने नगर भ्रमण पर निकलेंगे।
सवारी निकलने के पहले श्री महाकालेश्वर मंदिर के सभामंडप में भगवान चंद्रमौलेश्वर का पूजन-अर्चन कर आरती की जाएगी। मंदिर के मुख्य द्वार पर सशस्त्र पुलिस बल के जवान सलामी देंगे। इसके बाद सवारी गुदरी चौराहा, बक्षी बाजार, कहारवाड़ी होते हुए रामघाट पहुंचेगी। रामघाट पर चंद्रमौलेश्वर व मनमहेश का शिप्रा जल से अभिषेक पूजन के बाद सवारी रामघाट से रामानुज कोट, मोढ़ की धर्मशाला, कार्तिकचौक, सत्यनारायण मंदिर, ढाबा रोड, टंकी चौराहा, छत्री चौक, पटनी बाजार, गुदरी चौराहा होते हुए श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचेगी।