- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
उज्जैन शहर में कल से सब्जी और फल बिकेंगे ठेले पर
उज्जैन में कल से दो दिन प्रात: 10 से शाम 5 बजे तक खुलेंगी मौहल्लों की दुकानें
किराना,रिपेयरिंग,हार्ड वेयर,बिल्डिंग मटेरियल सहित अन्य दुकानें
बड़े बाजारों की दुकानें रहेंगी बंद
हाथ ठेलों पर बगैर अनुमति बेची जा सकेगी सब्जी-फल
लोकपरिवहन के वाहन नहीं चलेंगे
सभी निजी वाहन चल सकेंगे सड़कों पर
31 मई को जारी गाईड लाइन तय करेगी 1 जून से क्या होगा
उज्जैन=आज शाम क्राइसेस मैनेजमेंट कमेटी की मिटिंग हुई। मिटिंग में कलेक्टर आशीषसिंह,सांसद अनिल फिरोजिया,विधायक पारस जैन,डॉ. मोहन यादव, महापौर मीना जोनवाल,निगम सभापति सोनू गेहलोत शामिल थे।
मिटिंग में शहर को दो दिन खोलने का फैसला लिया गया। तय किया गया कि-शनिवार और रविवार को उज्जैन नगर निगम सीमा में मौहल्लों की दुकानें खुलेंगी। इन दुकानों में किराना,गैराज,रिपेयरिंग,बिल्डिंग मटेरियल,हार्ड वेयर की दुकानें भी शामिल हैं। इन दुकानों का समय प्रात: 10 से शाम 5 बजे तक रहेगा। शाम 7 से अगली सुबह 7 बजे तक कफ्र्यू लागू रहेगा।
दो दिन तक हाथ ठेलेवाले सब्जी ओर फल की बिक्री बगैर अनुमति पत्र के कर सकेंगे। नगर निगम आज रात्रि में सब्जी और फल की थोक निलामी स्थल का तय करेगी और शनिवार प्रात: उसी अनुसार व्यवस्था करेगी।
शहर में दोनों दिन सभी प्रकार के निजी वाहन चलेंगे। लोक परिवहन के वाहनों की अनुमति दो दिन नहीं रहेगी।
शहर में स्थित सभी बड़े स्टोर्स,बड़े बाजारों को नहीं खोला जाएगा।
नई गाइड लाइन में 1 जून के बाद यदि खोला जाता है तो गोपाल मंदिर, सतीगेट,मालीपुरा, छत्रीचौक तथा नये शहर में घण्टाघर चौक से शहीद पार्क तक और इसके दोनों ओर के व्यावसायिक इलाकों को पैदल झोन बनाया जाएगा।
व्यवस्था 31 मई की शाम 5 बजे तक रहेगी। इसी शाम केंद्र सरकार द्वारा आगामी नीति जारी की जाएगी। जिसका पालन 1 जून से करवाया जाएगा।