- महाकाल मंदिर पहुंचे फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर, भस्म आरती में शामिल होकर किया पूजन-अभिषेक
- सावन में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए काल भैरव मंदिर को ₹10 लाख के बैरिकेड्स भेंट, उज्जैन पहुंची पहली खेप
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 26-07-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 25-07-2026
- मानसून सत्र का समापन: मुख्यमंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, विकास और जनकल्याण पर दिया विशेष जोर
डेटॉल प्रोडक्ट की बाजार में कमी, स्टॉक खत्म हो गया और फैक्ट्रियां भी बंद हैं
उज्जैन:शहर में कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। ऐसे में संक्रमण से बचाव के लिए हाथ धोना और सैनेटाइज करना ही एक दमदार विकल्प है। ऐसे में लोगों की डिमांड की आपूर्ति के लिए कई कंपनियों के सैनेटाइजर और हैंडवॉश बाजार में मिल रहे हैं। अब आलम यह है कि बाजार में कई छोटी-मोटी कंपनियों के सैनेटाइजर और हैंडवॉश तो मिल रहे हैं, मगर डेटॉल या उसका कोई विकल्प घंटों ढूंढने से भी नहीं मिल रहा है।
डॉक्टरों के अनुसार अगर आप सैनेटाइजर खरीदने में सक्षम नहीं हैं तो उसकी जगह आप डेटॉल से भी आपने हाथ सैनेटाइज कर सकते हैं। मगर सैनेटाइजर से अधिक डेटॉल पर विश्वास करने वाले लोगों के लिए एक बड़ा संकट पिछले कई हफ्तों से बना हुआ है क्योंकि बाजारों में डेटॉल के अधिकांश प्रोडक्ट पिछले कई हफ्तों से नदारद है।
स्टॉक खत्म हो गया है
कोरोना वायरस से बचाव के लिए सैनेटाइजर और हैंडवॉश की डिमांड बढी ठीक उसी तरह बाजार से डेटॉल भी नदारद हो गया। वहीं पहले बिकने वाले बड़ी कंपनियों के सैनेटाइजर और हैंडवॉश की जगह बाजार में छोटी कंपनियों के सैनेटाइजर ने ले ली। मगर लोगों को डेटॉल की जगह उसका कोई विकल्प नहीं दिखता है और शायद यही वजह है कि डेटॉल की भारी कमी दुकानों में हो गई है। इन दिनों आगे से ही माल नहीं आ रहा है। – लोकेश खेमानी, एजेंसी संचालक