- महाकाल मंदिर में भस्म आरती का दिव्य नजारा: पंचामृत अभिषेक के बाद रजत श्रृंगार, गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
- महाकाल को 70 लाख के चांदी के आभूषण दान: गुजरात के श्रद्धालु ने 29 किलो रजत श्रृंगार अर्पित किया; दान में पगड़ी, मुकुट, मुण्डमाला समेत कई रजत सामग्री शामिल
- पति विक्की जैन के साथ महाकाल मंदिर पहुंची अंकिता लोखंडे, भस्म आरती में लिया हिस्सा; अंकिता बोलीं- पहली बार भस्म आरती देखी, शब्दों में नहीं बता सकती अनुभव
- अलसुबह भस्म आरती में राजा स्वरूप में सजे महाकाल, मंदिर में गूंजा ‘जय श्री महाकाल’; उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- उज्जैन में BJP का स्थापना दिवस: 560 बूथों पर कार्यक्रम, जुलूस-आतिशबाजी के साथ मनाया जश्न; नेताओं ने बताया- भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी
उज्जैन होगा डस्टबीन फ्री, छह वार्डों से शुरुआत
उज्जैन | शहर स्वच्छ व सुदर बनाने के लिए अब डस्टबीन फ्री बनाने की पहल होगी। इसके लिए पहले छह वार्डों को मॉडल के रूप में लिया जाएगा। इसके बाद पूरे शहर को डस्टबीन फ्री बनाया जाएगा। महापौर मीना जोनवाल ने बुधवार को महापौर कक्ष में अधिकारियों के साथ इस योजना पर चर्चा की। बैठक में इस विषय पर विचार किया गया कि स्वच्छ भारत अभियान के क्रम में अब उज्जैन को पूर्णतः डस्टबीन फ्री शहर कैसे बनाया जाएगा। गहन विचार-विमर्श के बाद महापौर अधिकारियों को विभिन्न निर्देश कि शहर के वार्ड क्रमांक 6, 15, 26, 36, 39 और 50 का चयन मॉडल के रूप कर यहां योजना लागू की जाए। डोर टू डोर कचरा कलेक्शन वाहनों का तय समय पर वार्डो में पहुंचना सुनिश्चित हो, क्योंकि इसके बगैर डस्टबीन फ्री शहर की कल्पना साकार नहीं होगी। उन्होंने कहा डस्टबीन फ्री कार्यक्रम को शीघ्र अंतिम रूप देकर एक-दो दिन में ही चयनीत वार्डो में कार्रवाई शुरू की जाए।