- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
उज्जैन:10 लक्षण महापर्व के पावन अवसर पर आज दिगंबर जैन मंदिरों में अभिषेक
अष्ट मंगल द्रव्य से किया मंडल विधान का पूजन
उज्जैन:आज 10 धर्मों के अंतर्गत उत्तम संयम धर्म का महान दिवस है आज के दिवस जगत के समस्त प्राणियों की रक्षा के साथ छोटे-छोटे जीव जंतुओं के साथ ही पंच इंद्रिय प्राणियों के रक्षण स्वरूप प्रतिज्ञा ली जाती है। इसी दिन हम सदैव संयम से रहें पांचों पापों से दूर रहे और अपनी आत्मा को निर्मल बनाएं जिसमें कभी भी चार कषाय और पांच पाप उत्पन्न नहीं नहीं हो ऐसी शिक्षा दी जाती है। इस दिन समस्त जैन बंधु तीर्थ वंदना के रूप में समस्त जिन मंदिरों की वंदना करते हैं।
दिगम्बर जैन समाज के जम्बूजैन धवल एवं अनिल गंगवाल ने बताया कि वर्तमान में विकट परिस्थिति और कोराना काल को देखते हुए समस्त मंदिर प्रबंध कारिणी समिति ने यह तय किया है कि सभी समाजजन मंदिर के किसी भी आयतन को स्पर्श ना करें। दूर से ही दर्शन करें तथा मंदिर के परिसर में ही भीड़ नहीं लगाएं। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मंदिर के बाहर साबुन या फिटकरी का पानी रखा गया है उससे हाथ-पैर धोकर ही मंदिर में प्रवेश किया।
इन नियमों का पालन करते हुए आज समस्त जैन बंधु मंदिरों के दर्शन के लिए निकले हैं। मंदिर व्यवस्था समिति प्रात: काल 8.00 बजे से लेकर रात्रि 9.00 बजे तक मंदिर खुले रहेंगे। मंदिर में किसी भी प्रकार की आरती, भजन, भक्ति पर मनाही है। समस्त मंदिरों में विशेष प्रकार की सजावट एवं मंडल विधान की रचना भी की गई है सभी जैन मंदिरों में जैन बंधुओं में अभूतपूर्व उत्साह है।