- गंगा दशहरा पर महाकाल मंदिर में शुरू हुई 16 घंटे की अखंड नृत्य आराधना, शयन आरती तक कलाकार देंगे नृत्यांजलि
- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
उज्जैन:15 दिन पहले ऑनलाइन टिकट लीजिए, बिना लाइन में लगे महाकाल के दर्शन कीजिए
उज्जैन .महाकाल दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालु अब ऑनलाइन टिकट बुक कर तय समय पर बिना कतार में लगे दर्शन कर सकेंगे।
टिकट पर उनके दर्शन का समय और गेट नंबर दर्ज मिलेगा। वे उस समय पर दिए गए गेट नंबर से प्रवेश कर सीधे दर्शन के लिए जाएंगे। यह सुविधा श्रावण के बाद शुरू हो जाएगी।
इसके लिए स्मार्ट सिटी कंपनी के विशेषज्ञ दर्शनार्थियों की संख्या का सर्वे कर रहे हैं। ऑनलाइन बुकिंग के लिए साॅफ्टवेयर विकसित करने के साथ कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। ऐसे श्रद्धालुओं के लिए अलग काउंटर और गेट होगा। महाकाल मंदिर प्रबंध समिति प्रशासक अवधेश शर्मा के अनुसार- सर्वे हो जाने से श्रद्धालुओं का डेटा आ जाएगा। इससे समय तय करने में सुविधा होगी।
250 रु. में बुक होगा टिकट
- दर्शनार्थी 15 दिन पहले ऑनलाइन (मंदिर के एप या वेबसाइट महाकालेश्वर डाॅट एनअाइसी डाॅट इन पर) 250 रु. में सशुल्क दर्शन टिकट बुक कराएंगे।
- उनका टिकट जनरेट होगा, जिस पर क्यूआर कोड भी रहेगा। इस पर दर्शन का समय व गेट नंबर होगा।
- वे इसका प्रिंट और आईडी लेकर आएंगे। इसे गेट पर दिखाएंगे तो कर्मचारी क्यूआर कोड स्केन कर प्रवेश देगा।
अभी यह व्यवस्था :
- सशुल्क टिकट ऑनलाइन भी उपलब्ध हैं और ऑफ लाइन मंदिर के काउंटर पर भी।
- सशुल्क टिकट पर दर्शन का समय दर्ज नहीं होता, इससे उन्हें कतार में लगना पड़ता है।