- मानसून सत्र का समापन: मुख्यमंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, विकास और जनकल्याण पर दिया विशेष जोर
- VIDEO: इंस्टाग्राम दोस्ती से शुरू हुआ हनीट्रैप का खेल, बेटे को छुड़ाने पिता पहुंचे; अश्लील वीडियो बनाकर 26 लाख की फिरौती मांगने वाले गिरोह का खुलासा
- महाकाल की पहली सवारी को लेकर प्रशासन की तैयारी तेज, 30 जुलाई तक पूरे होंगे मार्ग विकास कार्य
- महाकाल की भस्म आरती में पहुंचीं टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली, नंदी हॉल में बैठकर किए बाबा के दर्शन, बोलीं- महाकाल की कृपा से हूं यहां तक
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 23-07-2026
नर्मदा एक्सप्रेस से लैपटॉप और ट्राली बैग चोरी
उज्जैन।नर्मदा एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे दो लोगों के लैपटॉप और ट्राली बैग चोरी हो गये। यात्री मामले में एफआईआर दर्ज कराने जीआरपी थाने पहुंचे जहां पुलिसकर्मियों ने फरियादियों से शिकायती आवेदन पत्र लेकर उन्हें रवाना कर दिया।
तेजस पिता हितेश कुमार निवासी अहमदाबाद नर्मदा एक्सप्रेस के जनरल कोच में जबलपुर से उज्जैन के लिये यात्रा कर रहा था उसी दौरान भोपाल से ट्रेन चलने के बाद अज्ञात बदमाश ने तेजस का बैग चोरी कर लिया जिसमें लैपटॉप और कंपनी के कागजात रखे थे। तेजस ने बताया कि वह बड़ौदा की कंपनी में इंजीनियर है और काम के सिलसिले में जबलपुर गया था।
इसी प्रकार प्रशांत पिता उदयशंकर निवासी समस्तीपुर अपने परिवारजनों के साथ नर्मदा एक्सप्रेस के कोच एस-2 में उज्जैन के लिये यात्रा कर रहा था। प्रशांत ने बताया कि वह परिवारजनों के साथ उज्जैन दर्शन करने आ रहा था उसी दौरान अज्ञात बदमाश ने ट्राली बैग चोरी कर लिया जिसमें परिवार के कपड़े आदि कीमती सामान रखा था। दोनों फरियादी मामले में एफआईआर दर्ज कराने जीआरपी थाने पहुंचे लेकिन पुलिस ने उनसे शिकायती आवेदन लिखवाये और रवाना कर दिया।