- महाकाल मंदिर पहुंचे फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर, भस्म आरती में शामिल होकर किया पूजन-अभिषेक
- सावन में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए काल भैरव मंदिर को ₹10 लाख के बैरिकेड्स भेंट, उज्जैन पहुंची पहली खेप
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 26-07-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 25-07-2026
- मानसून सत्र का समापन: मुख्यमंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, विकास और जनकल्याण पर दिया विशेष जोर
उज्जैन:25 जुलाई को मनाया जायेगा नागपंचमी पर्व
उज्जैन 23 जुलाई। नागपंचमी पर्व 25 जुलाई को मनाया जायेगा। श्री महाकालेश्वर मन्दिर प्रबंध समिति की गत बैठक में लिये गये निर्णय अनुसार श्री महाकालेश्वर मन्दिर के तृतीय तल पर स्थित श्री नागचंद्रेश्वर महादेव मन्दिर में श्रद्धालुओं का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। मंदिर परिसर में एलइडी भी नही लगाए जाएंगे
कलेक्टर एवम श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति अध्यक्ष श्री आशीष सिंह ने बताया कि श्री नागचंद्रेश्वर भगवान के दर्शन के लिये इंटरनेट पर दर्शन की व्यवस्था रहेगी। इसके लिए लिंक प्रदान की जाएगी ताकि लोग घर बैठे दर्शन कर सके । उन्होंने बताया कि परम्परा का निर्वहन करने के लिये श्री नागचंद्रेश्वर भगवान की परम्परागत पूजन-आरती यथावत रहेगी ।