- उज्जैन में BJP का स्थापना दिवस: 560 बूथों पर कार्यक्रम, जुलूस-आतिशबाजी के साथ मनाया जश्न; नेताओं ने बताया- भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी
- अलसुबह भस्म आरती में सजे बाबा महाकाल, मंदिर में गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
- एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने महाकाल की भस्म आरती में की पूजा: बोलीं- यहां की ऊर्जा अद्भुत, 3 साल से आ रहीं उज्जैन!
- स्वस्ति वाचन से खुले पट; भांग-चंदन और पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
- महाकाल की भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री और क्रिकेटर पहुंचे: धर्मेंद्र प्रधान-उमेश यादव ने किया जलाभिषेक, दोनों ने लिया भगवान का आशीर्वाद
उज्जैन में शिव ज्योति अर्पणम् महोत्सव
9 अप्रैल को शिप्रा नदी के राम घाट पर होने वाले शिव ज्योति अर्पणम् महोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने मंगलवार को कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, एसपी प्रदीप शर्मा और नगर निगम आयुक्त आशीष पाठक पहुंचे। कलेक्टर ने व्यवस्थाएं बेहतर करने को कहा। तेज धूप से बचाव सहित व्यवस्थित बैरिकेड, पेयजल, अग्नि सुरक्षा की व्यवस्था करने को कहा। आकस्मिक चिकित्सा के इंतजाम करने के निर्देश दिए।
महोत्सव अंतर्गत घाट पर पांच लाख दीप एक साथ प्रज्वलित किए जाएंगे। इसके लिए पांच ब्लाॅक बनाए हैं। हर ब्लाक में 225 दीप रखे जाएंगे। नदी के बीच स्टेज बनाने का काम शुरू हो गया है जिस पर प्रसिद्ध गायक जुबिन नौटियाल संगीतमय प्रस्तुति देंगे। सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन के लिहाज से 6000 वालिंटियर नियुक्त किए जाएंगे। दीप प्रज्वलन के लिए घाट को चार सेक्टर में विभाजित किया है।
महोत्सव की तैयारी के मूर्तरूप देने के लिए सामाजिक संगठनों, संस्थाओं के साथ बुधवार को बैठक रखी गई है। मंगलवार को रामघाट की फायर फाइटर से धुलाई की गई। शिप्रा नदी नदी के बीच स्टेज बनाने का काम शुरू हुआ।