- गंगा दशहरा पर महाकाल मंदिर में शुरू हुई 16 घंटे की अखंड नृत्य आराधना, शयन आरती तक कलाकार देंगे नृत्यांजलि
- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
उत्तरी हवा का असर:एक ही दिन में रात का पारा 5 डिग्री गिरा, दिन में दोगुना तापमान, तेज गर्मी
अक्टूबर के आखिरी दिनों में अचानक शीतलहर जैसा अहसास होने लगा है। मौसम विभाग भोपाल के राडार प्रभारी वेदप्रकाश ने बताया उत्तरी हवा के प्रभाव से रात का पारा 15 डिग्री तक पहुंच गया है। इधर, धूप के तेवर तीखे रहने से दिन का तापमान 31 डिग्री दर्ज किया गया। एक सप्ताह के दौरान इसमें ज्यादा अंतर नहीं आया है, जबकि रात का पारा 3.4 डिग्री गिरा है। एक सप्ताह तक तापमान कम-ज्यादा होता रहेगा, लेकिन ज्यादा परिवर्तन नहीं होगा। एक पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है।
वह तीन दिन तक रहेगा। इसके जाते ही तापमान में फिर गिरावट आएगी। अच्छी ठंडी का अहसास दिवाली के बाद ही होगा। समुद्र तल से 10 से 15 किमी की ऊंचाई को क्षोभ मंडल कहते हैं। इस दौरान यहां पर हवा की रफ्तार 60 किमी प्रतिघंटा तक होती है। इनकी रफ्तार से हवाओं के चलने से हिमालय और पूर्व से ठंडी हवाएं चलने लगी हैं। आसमान साफ होने और ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट होती है। बुधवार को आसमान साफ होने और हवा की गति 60 किमी प्रतिघंटा होने से अचानक तापमान गिर गया।