- सिंहस्थ-2028 की तैयारियां तेज: उज्जैन में सभी ऑटो-ई-रिक्शा के लिए यूनिक आईडी अनिवार्य, तय शिफ्ट में ही होगा संचालन
- उज्जैन के रामघाट पर शिप्रा आरती के दौरान विवाद: दीपक बेचने को लेकर महिलाओं और पुजारियों में मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-07-2026
- महिदपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा 4 महीने से फरार बदमाश, कच्ची महुआ शराब के साथ किया गिरफ्तार
- उज्जैन में रेलवे ट्रैक पर कॉन्ट्रैक्टर का शव मिलने से सनसनी: मॉर्निंग वॉक के दौरान हादसे की आशंका, पुलिस सभी एंगल से कर रही जांच
दाहोद-भोपाल और डाॅ. आंबेडकरनगर-भोपाल स्पेशल में मासिक सीजन टिकट आज से
दाहोद-भोपाल और डॉ. आंबेडकरनगर-भोपाल के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत देने वाली खबर है। रेलवे ने इन दोनों ट्रेन में मासिक सीजन टिकट (एमएसटी) लागू कर दिया है। यह सुविधा 29 अक्टूबर से मिलने लगेगी।
पीआरओ के अनुसार दाहोद से चलने वाली ट्रेन नंबर 09339 दाहोद भोपाल स्पेशल एक्सप्रेस और डॉ. आंबेडकरनगर से चलने वाली ट्रेन नंबर 09323 डॉ. आंबेडकरनगर भोपाल स्पेशल एक्सप्रेस में एमएसटी को वैध किया है।
दोनों ट्रेन में सिर्फ भोपाल की ओर जाने के लिए ही मासिक सीजन टिकट को वैध किया गया है। वापसी में भोपाल से दाहोद और डॉ. आंबेडकरनगर के लिए चलने वाली सामान्य श्रेणी के कोच अभी आरक्षित रूप में चल रहे हैं। ऐसे में वापसी में मासिक सीजन टिकट मान्य नहीं होगा।
वापसी में आरक्षण करवाने पर ही कर सकेंगे यात्रा
वापसी में दोनों ट्रेन में यह सुविधा नहीं मिलेगी। ऐसा इसलिए रहेगा कि पश्चिम मध्य रेलवे ने ट्रेन नंबर 09324 भोपाल डॉ. आंबेडकरनगर स्पेशल एक्सप्रेस और ट्रेन नंबर 09340 भोपाल दाहोद स्पेशल एक्सप्रेस के सामान्य श्रेणी कोच को अनारक्षित रूप में चलाने की घोषणा नहीं की है। इससे इन दोनों ट्रेन के अनारक्षित कोच में भी मासिक सीजन टिकट मान्य होंगे। मासिक सीजन टिकट धारकों को सिर्फ अनारक्षित कोच में ही यात्रा करने की अनुमति रहेगी क्योंकि आरक्षित कोच में यात्रा करने के लिए कन्फर्म टिकट का होना अनिवार्य है।
आठ ट्रेन में मासिक सीजन टिकट की सुविधा
रतलाम मंडल पर चलने वाली आठ अनारक्षित ट्रेन में 15 सितंबर से मासिक सीजन टिकट की शुरुआत हो गई है। ट्रेन 09382, 09381 रतलाम–दाहोद-रतलाम स्पेशल मेमू, ट्रेन 09506, 09507 उज्जैन-इंदौर-उज्जैन स्पेशल पैसेंजर, ट्रेन 09390, 09389 रतलाम-डॉ. आंबेडकरनगर-रतलाम स्पेशल डेमू, ट्रेन 09384, 09383 उज्जैन-रतलाम-उज्जैन स्पेशल मेमू।
किसी अन्य ट्रेन में एमएसटी मान्य नहीं होगी
आठ ट्रेन के अलावा किसी अन्य ट्रेन में मासिक सीजन टिकट मान्य नहीं होंगे। एमएसटी के साथ यात्रा करते पाए जाने पर उन्हें बिना टिकट माना जाएगा। एमएसटी के साथ यात्रियों को कोविड-19 नियमों का पालन करना होगा। उन्हें मास्क लगाना होगा।
पश्चिम-मध्य रेलवे की सहमति का इंतजार
दाहोद से भोपाल और डॉ. आंबेडकरनगर से भोपाल के बीच चलने वाली ट्रेन में यात्रा के लिए 29 अक्टूबर से एमएसटी शुरू किया है। इसकी सुविधा केवल एक तरफ यानी जाने के लिए होगी। लौटते समय एमएसटी मान्य नहीं होगा। पश्चिम रेलवे ने इसकी शुरुआत कर दी है लेकिन पश्चिम-मध्य रेलवे से अनुमति नहीं मिली है। दीपावली के बाद इस पर सहमति मिलने की उम्मीद है। -खेमराज मीना, पीआरओ