- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
- 13 साल बाद बने दुर्लभ संयोग में उज्जैन में उमड़ा आस्था का सैलाब, शनि जयंती और शनिचरी अमावस्या पर देशभर से पहुंचे श्रद्धालु; शनि मंदिर में स्नान के बाद कर रहे दान-पुण्य
ऊर्जा मंत्री पारस जैन द्वारा सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन
ऊर्जा मंत्री पारस जैन ने 23 सितम्बर को प्रात: वार्ड-32 नलिया बाखल में सीमेन्ट-कांक्रीट रोड एवं नाली निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया। रोड निर्माण एवं नाली निर्माण कार्य की लागत 17 लाख 50 हजार रूपये रहेगी। भूमि पूजन कार्यक्रम के अवसर पर ऊर्जा मंत्री जैन ने निर्माण एजेन्सी को निर्देश दिये कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता हो। क्षेत्रवासी भी निर्माण कार्य में अपनी रूचि दिखायें और गलत निर्माण कार्य होने पर सम्बन्धित एजेन्सी से ठीक करवाने का प्रयास करें।
ऊर्जा मंत्री जैन ने कहा कि जनता के सुख-दु:ख के लिये सरकार साथ में है। सिंहस्थ के पूर्व से ही शहर में विकास के कार्य निरन्तर प्रगति पर हैं। सिंहस्थ के दौरान जो शहर का नजारा विकास के क्षेत्र में बदला है, वह तारीफ के काबिल है। विकास के कार्य एक निरन्तर प्रक्रिया है। विकास के कार्य सदैव आवश्यकता के अनुसार होते रहेंगे। हाल ही में भारत सरकार के द्वारा उज्जैन को स्मार्ट सिटी में शामिल किया गया है। इस दौरान शहर को और अधिक व्यवस्थित करने के कार्य होंगे। उज्जैन शहर को पर्यटक स्थल में रूप में विकसित किया जायेगा। भूमिपूजन कार्यक्रम के अवसर पर महापौर मीना जोनवाल, क्षेत्रीय पार्षद मुजफ्फर हुसैन, गब्बर भाटी, हेमन्त व्यास, सनवर पटेल आदि उपस्थित थे।