- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: रजत चंद्र और गुलाब माला से सजे बाबा, स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट!
- धुलेंडी के साथ उज्जैन में शुरू हुआ गणगौर पर्व, महिलाएं 16 दिनों तक करेंगी पूजा; राजस्थान से मंगवाई जाती हैं ड्रेस
- चिंतामन गणेश मंदिर में दूसरी जत्रा, हजारों श्रद्धालु पहुंचे दर्शन के लिए; किसानों ने नई फसल भगवान को अर्पित की
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: भांग-चंदन और सिंदूर से सजा बाबा का दिव्य रूप, मोगरा-गुलाब के पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार
- उज्जैन में शीतला माता पूजन का उत्साह, मंदिरों में उमड़ी महिलाओं की भीड़; एक दिन पहले तैयार किया जाता है भोजन
एक अक्टूबर से ‘उज्जैन हाट’ में नवरात्रि मेला
एक अक्टूबर से 9 अक्टूबर तक नवरात्रि के अवसर पर ‘उज्जैन हाट’ परिसर नीलगंगा उज्जैन में नवरात्रि उत्सव मेला आयोजित किया जा रहा है। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती रूचिका चौहान ने बताया कि इस मेले में सामूहिक गरबा नृत्य प्रतियोगिता एवं हस्तशिल्प मेले का आयोजन किया जायेगा। इस नवरात्रि मेले में हस्तशिल्प, हाथकरघा, बांस सामग्री, चर्मशिल्प, डिजाइनर साड़ी, सलवार सूट, बेडशीट चादरें, भैरवगढ़ प्रिंट, अचार, पापड़, बड़ी आदि बिक्री के लिये उपलब्ध रहेगा।
प्रतियोगिता में 21 हजार का ईनाम
नवरात्रि हस्तशिल्प मेले में सामूहिक गरबा नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गई है। इस प्रतियोगिता में 21 हजार रूपये का पुरस्कार रखा गया है।