- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया रामघाट क्षेत्र का निरीक्षण, कहा— विकास कार्यों का लाभ लंबे समय तक मिलेगा
- उज्जैन में ऑनलाइन जुड़ा देश, मोनी तीर्थ आश्रम में हुआ “विशेष श्री बालाजी सर्व ग्रह दोष शांति यज्ञ”; हर्षानंद और संतों ने दी आहुतियां
- पीएम की अपील और सीएम के निर्देश के बाद उज्जैन प्रशासन की नई पहल, अब एक ही वाहन से सिंहस्थ निरीक्षण पर निकल रहे अधिकारी
- महाकाल की नगरी में भक्ति का महासागर: शेषनाग मुकुट और मुण्ड माला में नजर आए बाबा महाकाल
- बाबा महाकाल की शरण में पहुंचीं अभिनेत्री तमन्ना भाटिया, भस्म आरती में हुईं शामिल
एक गोल्ड मेडल पर दो छात्राओं के दावे:विक्रम विश्वविद्यालय में होने वाले दीक्षांत समारोह में मेरिट सूची में समान अंक होने से बनी स्थिति
विक्रम विश्वविद्यालय के 27 वें दीक्षांत समारोह के लिए बनी स्नातक स्तर की मेरिट सूची में एक गोल्ड मेडल के लिए दो छात्राओं के दावे हो रहे हैं। दोनों ही छात्राओं को समान अंक होने के कारण यह स्थिति बनी है। हालांकि अब विश्वविद्यालय के अधिकारी दोनों ही छात्राओं को मेडल देने का भरोसा दिला रहे हैं।
विक्रम विश्वविद्यालय का 27 वें दीक्षांत समारोह का आयोजन 22 मार्च को होना है। दीक्षांत समारोह के दौरान ही विश्वविद्यालय के स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर पर मेरिट सूची के आधार पर प्रथम आने वाले विद्यार्थियों को मंच से गोल्ड मेडल प्रदान किया जाएगा। विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग ने समारोह पूर्व स्नातक स्तर की बनाई मेरिट सूची में बीकॉम आनर्स तृतीय वर्ष की वर्ष 2022 की परीक्षा में भारतीय महाविद्यालय की छात्रा कृति शिंदे और रिया सिंह ने कुल 950 अंक में से 855 अंक प्राप्त कर 90 प्रतिशत अंकों के साथ मेरिट सूची में प्रथम स्थान बनाया है। ऐसे में समान अंक होने पर दीक्षांत के एक गोल्ड मेडल के लिए दोनो ही छात्राओं की दावेदारी है। हालांकि विश्वविद्यालय के विभागीय अधिकारी गोल्ड मेडल देने के नियम खोजने में लगे हैं। वहीं छात्रा कृति शिंदे के पिता नितीन शिंदे ने कुलपति व कुलसचिव को पत्र देकर कहा है कि दो छात्राओं को समान अंक आने पर एक को गोल्ड मेडल से वंचित करना गलत है। दोनो छात्राओं को मेडल प्रदान किया जाना चाहिए। हालांकि मामले में कुलसचिव डॉ प्रशांत पौराणिक का कहना है कि दोनों छात्राओं को ही समान रूप से गोल्ड मेडल दीक्षांत समारोह में प्रदान किया जाएगा।
दो दावेदार होने पर यह है नियम
मेरिट सूची में दो समान अंक वाले विद्यार्थी होने पर विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने नियम भी बताएं है। नियम के अनुसार विद्यार्थियों के समान अंक होने पर संबंधित विद्यार्थी की जन्म तिथि से गणना कर जिस विद्यार्थी की आयु कम होती है। उस विद्यार्थी को गोल्ड मेडल देने का नियम बताया है। हालांकि इस नियम के बाद भी अधिकारी दोनों ही छात्राओं की मेहनत को बराबर आंकलन कर दोनों को गोल्ड मेडल देने का रास्ता निकाल रहे हैं।