- महाशिवरात्रि से पहले उज्जैन में हाई अलर्ट: देवास गेट से रेलवे स्टेशन तक संयुक्त सर्च ऑपरेशन, 100 पुलिसकर्मी पांच टीमों में तैनात
- महाशिवरात्रि पर महाकाल दर्शन के लिए डिजिटल कंट्रोल रूम, गूगल मैप से तय होगा आपका रास्ता: जाम लगते ही मैप से गायब होगा रूट, खाली पार्किंग की ओर मोड़ दिया जाएगा ट्रैफिक
- महाकाल मंदिर में अलसुबह भस्मारती की परंपरा, वीरभद्र के स्वस्तिवाचन के बाद खुले चांदी के पट; पंचामृत अभिषेक और राजा स्वरूप में हुआ दिव्य श्रृंगार
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर मुख्यमंत्री की सख्त समीक्षा, कहा - “काम में रुकावट नहीं चलेगी”; अधिकारियों को 24×7 सक्रिय रहने के दिए निर्देश
- महाकाल मंदिर में अलसुबह गूंजी घंटियां, वीरभद्र के कान में स्वस्तिवाचन के बाद खुले पट; भस्म अर्पण के बाद शेषनाग रजत मुकुट में सजे बाबा
एमबीबीएस में एडमिशन के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला 2 दिन की रिमाण्ड पर
उज्जैन। आरडीगार्डी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस में एडमिशन के नाम पर दिल्ली के व्यक्ति से 8 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में 10 दिनों से भेरूगढ़ जेल में बंद आरोपी को चिमनगंज पुलिस ने दो दिन की रिमाण्ड पर लिया है।एसआई गौड़ ने बताया कि सुशील वर्मा उर्फ सुधीर जैन निवासी हनुमानगढ़ राजस्थान ने वर्ष 2011 में संजय दुआ निवासी नई दिल्ली से आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के नाम पर 8 लाख रुपये की धोखाधड़ी की थी।
संजय दुआ की पुत्री को कॉलेज में एडमिशन लेना था। सुशील उर्फ सुधीर जैन ने इसी प्रकार की धोखाधड़ी मुम्बई में भी की थी जहां पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था। 10 दिनों पूर्व सुशील को मुंबई पुलिस उज्जैन लेकर पहुंची और उसे भेरूगढ़ जेल में रखा गया था। यहीं से सुशील को दो दिन की रिमाण्ड पर लेकर 8 लाख रुपये व उसके एक फरार साथी के बारे में पूछताछ की जा रही है।