- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 02-09-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-09-2026
- महाकाल मंदिर कर्मचारी से मारपीट के 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने मंदिर के सामने कराया माफी का वीडियो
- उज्जैन में 4 हत्याओं के बाद रात में बढ़ी पुलिस की निगरानी, 14 जगहों पर सघन चेकिंग
- उज्जैन में स्टेशन से महाकाल तक ट्रैफिक का दबाव, बेतरतीब ऑटो और पार्किंग से बढ़ी परेशानी
एवरेज बिलों से निजात के लिए अब स्टेटिकल मीटर लगेंगे
उज्जैन | जिन उपभोक्ताओं के मीटर की अवधि पांच साल या अधिक हो है, अब उनके यहां स्टेटिकल मीटर लगाएंगे। इससे लोगों को वास्तविक खपत के बिल मिल सकेंगे। उन्हें एवरेज बिलों से मुक्ति मिल सकेगी। ये मीटर अत्याधुनिक तकनीक के हैं। उपभोक्ताओं के यहां लगे मैकेनिकल व इलेक्ट्रो मैकेनिकल मीटर की अवधि पूरी हो गई है। पांच साल बाद इनमें वास्तविक खपत नहीं आ पाती है। रामकी कंपनी को मीटर बदलने का जिम्मा सौंपा है। जो जूना सोमवारिया, कार्तिक चौक, ढाबा रोड, मिल्की पुरा व भेरू नाला क्षेत्र में करीब 12 हजार उपभोक्ताओं के यहां स्टेटिक इलेक्ट्रिक मीटर लगाएगी। नए मीटर में बिजली चोरी नहीं हो सकेगी। ईई एसके जैन ने बताया मैकेनिकल व इलेक्ट्रो मैकेनिकल मीटर के स्थान पर नए मीटर लगाए जाएंगे। इनसे वास्तविक खपत सामने आ सकेगी।