- उज्जैन में BJP का स्थापना दिवस: 560 बूथों पर कार्यक्रम, जुलूस-आतिशबाजी के साथ मनाया जश्न; नेताओं ने बताया- भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी
- अलसुबह भस्म आरती में सजे बाबा महाकाल, मंदिर में गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
- एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने महाकाल की भस्म आरती में की पूजा: बोलीं- यहां की ऊर्जा अद्भुत, 3 साल से आ रहीं उज्जैन!
- स्वस्ति वाचन से खुले पट; भांग-चंदन और पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
- महाकाल की भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री और क्रिकेटर पहुंचे: धर्मेंद्र प्रधान-उमेश यादव ने किया जलाभिषेक, दोनों ने लिया भगवान का आशीर्वाद
ऐसे कैसे थमेगा कोरोना संक्रमण:उज्जैन में सब्जी मंडी खुलते ही उमड़ी भीड़
उज्जैन में लॉकडाउन भी बे असर दिखाई दे रहा है। वह भी तब जब संक्रमित मरीजों का आंकड़ा रोजाना नए रिकॉर्ड बना रहा है। तस्वीरें साफ कह रही है कि सोमवार को जैसे ही चिमनगंज सब्जी मंडी खुली वैसे ही बड़ी संख्या में व्यापारी और खरीदार मंडी में पंहुच गए। यहां पंहुची भीड़ को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि सोशल डिस्टेंसिंग का कितना ध्यान रखा जा रहा होगा। जिला प्रशासन की सख्ती भी सब्जी मंडी में बे असर दिखाई दे रही है। प्रशासन भी बेबस है और यह सोचने पर मजबूर है कि आखिर लोग कैसे समझेंगे किसी को नहीं पता क्योंकि कोरोना संक्रमण की रफ़्तार इन्हें कब छू जाएंगी पता भी नहीं चलेगा।
प्रशासन के नियमों की अनदेखी
शनिवार को उज्जैन क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक में तय किया गया था कि लॉकडाउन को बढ़ाया जाएगा। आम लोगों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़े इसके लिए फेरी वालो के जरिए सब्जी घरों तक पहुंचाने और आम लोगो को सब्जी मंडी में जाने पर रोक लगाई गई थी। इसके बाद भी सोमवार को जैसे ही सब्जी मंडी खुली, वैसे ही आम दिनों की तरह भीड़ यहां देखने को मिली। महिला-पुरुष कई लोगों ने मास्क भी नहीं लगा रखा था।
लगातार बढ़ रहा कोरोना ग्राफ
मार्च माह में 9 दिनों में संक्रमितों का आंकड़ा लगभग 300 के आसपास रहा है। अप्रैल के शुरुआती दिनों में ही संक्रमण की रफ़्तार चार गुना हो गई है। महज 9 दिनों में 1193 नए मरीज मिले है। वहीं कोरोना संक्रमण से मौतों का आंकड़ा भी बढ़ा है। यह भी कहा जा रहा है कि इससे ज्यादा मौतें तो ऐसी भी जिनकी जांच नहीं हो सकी।
सिर्फ फेरी वालों को पहुंचना था मंडी
प्रशासन ने जो गाइडलाइन तैयार की थी, उसके अनुसार मंडी में सिर्फ फेरी वालों को सब्जी खरीदने जाना था। मंडी सुबह 6 से 8 बजे तक खुलना थी लेकिन इस नियम का भी पालन नहीं किया गया। बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने से 12 बजे तक मंडी में चहल-पहल बनी रही। फेरी वालों को 11 से 5 बजे तक सब्जी बेचने की छूट दी गई है।