- उज्जैन में ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत: तिलक लगाकर बच्चों का हुआ स्वागत, प्रवेश उत्सव में बांटी किताबें और साइकिल; कलेक्टर सहित अधिकारी पहुंचे स्कूल
- महाकाल के दरबार में बॉलीवुड सितारे: अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और डिंपल कपाड़िया ने किए दर्शन, नंदी के कान में कही मनोकामना
- वीरभद्र के कान में स्वस्ति वाचन के साथ शुरू हुई भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक और भस्म अर्पण से साकार हुए महाकाल, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु!
- उज्जैन में महावीर जयंती पर भव्य शोभायात्रा: हजारों श्रद्धालु हुए शामिल, गूंजे ‘वीर प्रभु महावीर’ के जयकारे
- शेषनाग मुकुट और मोगरे के फूलों से सजे बाबा, भस्म आरती में दिखा दिव्य और अलौकिक स्वरूप
ओस से भीगा शहर, सर्द हवाओं ने बढ़ाई सिहरन
उज्जैन। उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं से शहर भी अछूता नहीं रहा और सुबह शीत लहर ने मौसम में तेज ठण्डक घोल दी। लोग ठण्ड से बचने के लिये जहां गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं वहीं अलाव भी जलने लगे हैं।
मौसम प्रेक्षक दीपक गुप्ता के अनुसार हिमाचल प्रदेश और जम्मू में पिछले दिनों हुई बर्फबारी के बाद से ठंड का असर भी बढ़ गया है और तापमान में तेजी से गिरावट आ रही है। गुप्ता ने बताया कि उत्तर भारत से आ रही ठण्डी हवाओं ने तापमान गिरा दिया है। वर्तमान में 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से शीतलहर चल रही हैं, जबकि आने वाले दिनों में तापमान नीचे गिरेगा। इधर सुबह तेजी से तापमान गिरने से लोग गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं, वहीं विभिन्न चौराहों पर अलाव जलाकर ठंड से बचने के उपाय भी कर रहे हैं। आने वाले दिनों में भी ठंड बढ़ेगी और तापमान तेजी से गिरेगा।
रामघाट पर गर्म जलसेवा कल से
रामघाट पर स्नान के लिये पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के मद्देनजर यहां पूजन कार्य कराने वाले पंडे-पुजारियों द्वारा गर्म जल सेवा प्रारंभ की जा रही है। पुजारियों ने चर्चा में बताया सभी पंडे पुजारियों द्वारा राशि एकत्रित सामान की व्यवस्था की जा रही है। श्रद्धालुओं को स्नान के लिये गर्म जल की सेवा शनिवार से शुरू की जायेगी।