- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
कई दिनों के बाद मंडी में कारोबार शुरू
संभाग की सबसे बड़ी चिमनगंज कृषि उपज मंडी में आज से कारोबार शुरू हो गया है लेकिन ११ बजे तक आसपास के गांव से कम किसान ही अपनी उपज लेकर पहुंचे। अनुमान लगाया जा रहा है कि मंडी शुरू होने के बाद अब ग्रामीण क्षेत्रों से किसान जन पूर्व के अनुसार आना शुरू हो जाएंगे। मंगलवार को कलेक्टर संकेत भोंडवे ने कृषि उपज मंडी कार्यालय पहुंचे और उन्होंने कृषि उपज मंडी के अध्यक्ष, बोर्ड और व्यापारी संगठनों के साथ बैठक की इस दौरान सर्वसम्मति से मंडी चालू करने का निर्णय लिया गया बैठक में तय किया गया कि किसानों को उनकी उपज का भुगतान एकाउंटपेयी चेक व आरटीजीएस से होगा।
मंडी बोर्ड की अनुशंसा पर व्यापारियों द्वारा प्रतिभूति राशि बढ़ाने पर भी सहमति दी गई। कलेक्टर ने बैठक में लघु एवं सीमान्त किसानों की उपज प्राथमिकता से खरीदने के निर्देश मंडी सचिव को दिये हैं।
पासबुक साथ लेकर आयें
बैठक में निर्णय लिया गया कि व्यापारी आरटीजीएस से भुगतान को प्राथमिकता देंगे तथा आरटीजीएस से भुगतान चाहने वाले किसान भाइयों से आव्हान किया गया है कि वे अपनी बैंक पासबुक साथ लेकर आयें, जिससे उनका भुगतान सुनिश्चित किया जा सके।
चेक बाउंस होने पर कार्यवाही होगी
बैठक में कलेक्टर ने सभी व्यापारियों को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि वे किसानों को चेक देते समय यह सुनिश्चित कर लें कि उसका भुगतान चेक प्रस्तुत करने पर हो जाये। यदि किसी व्यापारी द्वारा किसान को परेशान करने के लिये जानबूझ कर गलत चेक दे दिया गया और वह बाउंस हो गया तो उक्त व्यापारी के विरूद्ध नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के तहत कड़ी कार्यवाही की जायेगी।