- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
स्वच्छता के लिए बच्चों ने लगाई दौड़
स्वच्छ भारत मिशन के तहत सफाई का संदेश देने के लिए बुधवार सुबह ९.३० बजे रुद्रसागर पार्किंग स्थल पर स्वच्छता मैराथन का आयोजन नगर निगम द्वारा किया गया। इसमें विभिन्न स्कूलों के सैकड़ों बच्चों ने प्रतिभागिता की। रुद्रसागर पार्किंग स्थल से शुरू हुई मैराथन विभिन्न मार्गों से होकर जूना सोमवारिया पर समाप्त हुई। इस दौरान बच्चों ने सफाई का संदेश दिया। यहां सफाई अभियान चला।
साथ ही लोगों को खुले में शौच ना करने तथा कचरा नियत स्थान पर फेंकने की शपथ दिलवाई गई। आगे भी स्वच्छ भारत मिशन के तहत निचली व बस्तियों के लोगों को जागरूक करने के लिए इस तरह के आयोजन करेगा।
हाथों में थामे थे बैनर
मैराथन में शामिल स्कूलों के बच्चे हाथों में स्वच्छता अभियान से जुड़े बैनर और तख्तियां थामे थे। इन पर स्वच्छता रखने के स्लोगन लिखे हुए थे।