- महाकाल मंदिर में भस्म आरती में पहुंचे सितारे: सुनील जोशी, किंजल दवे, मोनल गज्जर और उल्का गुप्ता ने किए दर्शन, जल अर्पित कर लिया आशीर्वाद!
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती का दिव्य नजारा: पंचामृत अभिषेक के बाद रजत श्रृंगार, गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
- महाकाल को 70 लाख के चांदी के आभूषण दान: गुजरात के श्रद्धालु ने 29 किलो रजत श्रृंगार अर्पित किया; दान में पगड़ी, मुकुट, मुण्डमाला समेत कई रजत सामग्री शामिल
- पति विक्की जैन के साथ महाकाल मंदिर पहुंची अंकिता लोखंडे, भस्म आरती में लिया हिस्सा; अंकिता बोलीं- पहली बार भस्म आरती देखी, शब्दों में नहीं बता सकती अनुभव
- अलसुबह भस्म आरती में राजा स्वरूप में सजे महाकाल, मंदिर में गूंजा ‘जय श्री महाकाल’; उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
कमाल की सेटिंग, 84 सेकंड रुको, 13 में निकलो
उज्जैन– शहर की ट्रैफिक व्यवस्था इस कदर बदहाल है कि यातायात को नियंत्रित करने के लिए लगाए गए ट्रैफिक सिग्नल का समय इतना कम है कि माधव क्लब से आने वाले ट्रैफिक को चौराहा क्रॉस करने में केवल 8 सेकंड का समय मिलता है और 4 सेकंड में ऑरेंज सिग्नल के बाद वाहन चालक की मजबूरी हो जाती है बीच चौराहे पर रुकना।
शहर के व्यस्ततम चौराहों में से एक तीन बत्ती चौराहे पर यातायात सिग्नल का कुप्रबंध देखने को मिलता है। इस सिग्नल को संचालित करने में आ रही तकनीकी खामी को ठीक नहीं किया जा सका है। इसके चलते वाहन चालकों के बीच दुर्घटना की स्थिति बनी रहती है। हालात ये रहते हैं कि एक ओर का ट्रैफिक पूरी तरह से क्लियर तक नहीं हो पाता है और दूसरी ओर से सिग्नल ग्रीन हो जाता है।
इसके कारण चोराहे पर अक्सर वाहन चालकों के बीच दुर्घटना की स्थिति बनती है। चौराहे पर तैनात ट्रैफिक जवान भी एक तरफ मोटरसाइकिल पर बैठे रहते हैं और चौराहे पर ट्रैफिक भगवान भरोसे चलता रहता है।
माधव क्लब की ओर से आने वाले वाहनों को तीन बत्ती चौराहे पर जाम की स्थिति में रुकना पड़ता है क्योंकि टॉवर की तरफ जाने वाले वाहन और देवास रोड की ओर आने वाले वाहनों के लिए सिग्नल रेड होते हैं तो दोनों ओर के वाहन एक साथ रुक जाते हैं और जैसे ही ग्रीन होते हैं एक साथ दोनों ओर के वाहन छूटते हैं जिससे जाम की स्थिति बनती है।