- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 28-07-2026
- महाकाल मंदिर पहुंचे फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर, भस्म आरती में शामिल होकर किया पूजन-अभिषेक
- सावन में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए काल भैरव मंदिर को ₹10 लाख के बैरिकेड्स भेंट, उज्जैन पहुंची पहली खेप
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 27-07-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 25-07-2026
कम भाव मिलने से आक्रोशित हुए किसान; कहीं जाम, तो कहीं प्रदर्शन
उज्जैन | समर्थन मूल्य गेहंू खरीदी को लेकर पांच दिन से प्रतीक्षा कर रहे किसानों को भोपाल से एसएमएस देकर खरीदी केन्द्र पर पहुंचकर अपनी उपज नीलाम करने के लिए कहा गया था। वहीं नवीन उपार्जन केन्द्र पर गांव के नाम जोड़े जाने में गड़बड़ी हो गई। मंगलवार को दिनभर किसानों ने केन्द्रों पर पहुंचकर संदेश का सत्यापन कराने के लिए जद्दोजहद की। मंगलवार से खरीदी शुरू होना थी, इसलिए पूरे जिलेभर में किसान मंडी स्थित केंद्रों पर फसल लेकर पहुंचे। सोमवार को किसानों के पास भोपाल से संदेश आना शुरू हो गए थे, वहीं मार्केटिंग सोसायटी व सेवा सहकारी संस्था के चार केन्द्रों ने खरीदी शुरू करने के पुख्ता इंतजाम कर लिए थे।
प्रदर्शन
आगर रोड स्थित चिमनगंज कृषि मंडी में किसानों को भाव कम मिलने से नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। यहां काफी देर तक हंगामा होता रहा। बाद में मंडी अधिकारियों ने किसानों को समझाइश देकर शांत किया।