- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार: उज्जैन में घाटों पर उतरी प्रशासनिक टीम, भीड़ प्रबंधन पर सबसे ज्यादा जोर
- सिंहस्थ से पहले उज्जैन में दिखने लगा कुंभ जैसा आध्यात्मिक वातावरण, पंच धूनी तप में लीन हुए टाटम्बरी सरकार; धधकते कंडों के बीच कर रहे तप
- उज्जैन संभाग बन रहा देश का नया फूड प्रोसेसिंग पावरहाउस, 7300 करोड़ से ज्यादा निवेश से बदली औद्योगिक तस्वीर
- महाकाल मंदिर में भोर की भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद ड्रायफ्रूट और भांग-चंदन से हुआ बाबा का दिव्य श्रृंगार
- महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं को गर्मी से राहत: दर्शन मार्गों पर बन रहा हीट प्रूफ पाथ-वे, तपती जमीन से मिलेगी सुरक्षा
कर्ज लेकर की थी बेटी की शादी, अब दूसरों की मदद के लिए बनाया कन्यादान कोष
उज्जैन । दो साल पहले बेटी का ब्याह रचाया तो बजट बिगड़ गया। रिश्तेदारों-दोस्तों से रुपए उधार लेना पड़ा। इस घटना ने अब्दुल गफ्फार लाला काे झकझोर दिया। उन्होंने तय किया उनकेे किसी साथी को ऐसे समय में दिक्कत नहीं आने देंगे। अन्य साथियों की मदद के लिए कोष बनाया। साथियों से बात की। सभी ने चाय, गुटखे का खर्च कम कर कोष में पैसा जमा कराया। पहले ही दिन 2700 रुपए एकत्र हो गए। अब्दुल मप्र हम्माल श्रमिक संगठन के स्थानीय इकाई के अध्यक्ष हैं। उनका कहना है कोष से जरूरतमंदों को मदद की जाएगी। यह राशि संबंधित से वापस नहीं ली जाएगी।