- हनुमान जन्मोत्सव आज, उज्जैन में हो रहे विशेष पूजन-अनुष्ठान: ज्योतिषाचार्यों के अनुसार आज की साधना अत्यंत फलदायी; 108 हनुमान मंदिरों में दर्शन से वर्षभर मिलती है कृपा
- हनुमान जन्मोत्सव पर महाकाल का हनुमान स्वरूप में श्रृंगार, भस्म आरती के बाद उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
- उज्जैन में ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत: तिलक लगाकर बच्चों का हुआ स्वागत, प्रवेश उत्सव में बांटी किताबें और साइकिल; कलेक्टर सहित अधिकारी पहुंचे स्कूल
- महाकाल के दरबार में बॉलीवुड सितारे: अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और डिंपल कपाड़िया ने किए दर्शन, नंदी के कान में कही मनोकामना
- वीरभद्र के कान में स्वस्ति वाचन के साथ शुरू हुई भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक और भस्म अर्पण से साकार हुए महाकाल, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु!
कलश यात्रा:चार शहर के कलाकारों ने मार्ग में बनाई विविध वर्णी रंगोली
अखिल भारतीय कालिदास समारोह को लेकर गुरुवार सुबह कलश यात्रा निकालकर पूरे शहर को समारोह का आमंत्रण दिया गया। शिप्रा तट स्थित रामघाट पर मां शिप्रा एवं कलश का पूजन किया गया। वैदिक मंत्रों के साथ कलश यात्रा का पूजन कर यात्रा की शुरुआत हुई। पं. सूर्यनारायण व्यास के निवास पर पंडितजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया गया।
संस्कार भारती के धार, इंदौर, देवास, उज्जैन के कलाकारों ने कलश यात्रा के मार्ग और अकादमी परिसर में विविध वर्णी रंगोली बनाई। कलश यात्रा में भावनगर (गुजरात) और झाबुआ के लोक कलाकारों का दल पारंपरिक लोक नृत्य की प्रस्तुति देते हुए शामिल हुआ।
इनके अलावा कलश यात्रा में महाकाल का ध्वज, बग्घी में मंगल कलश, विक्रमोर्वशीयम् पर केंद्रित झांकियां, सम्राट विक्रमादित्य के नवरत्नों के चित्र शामिल थे। मार्ग में कई जगह पुष्पवर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया गया। विभिन्न मार्गों से होते हुए कलश यात्रा कालिदास अकादमी परिसर पर जाकर समाप्त हुई।