- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 02-09-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-09-2026
- महाकाल मंदिर कर्मचारी से मारपीट के 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने मंदिर के सामने कराया माफी का वीडियो
- उज्जैन में 4 हत्याओं के बाद रात में बढ़ी पुलिस की निगरानी, 14 जगहों पर सघन चेकिंग
- उज्जैन में स्टेशन से महाकाल तक ट्रैफिक का दबाव, बेतरतीब ऑटो और पार्किंग से बढ़ी परेशानी
रेलवे की सुविधा:सूरत-मुजफ्फरपुर व गांधीधाम कामाख्या एक्सप्रेस दाहोद रुकेगी
सूरत-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस कल से और गांधीधाम-कामाख्या एक्सप्रेस 5 नवंबर से दाहोद स्टेशन पर भी रुकेगी। पीआरओ खेमराज मीना के अनुसार यात्रियों की सुविधा के लिए पश्चिम रेलवे ने यह निर्णय लिया है। ट्रेन नंबर 19053 सूरत मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस, सूरत से 4 नवंबर से चलने वाली दाहोद स्टेशन पर प्रति शुक्रवार को दोपहर 12.20 बजे आएगी और 12.22 बजे प्रस्थान करेगी।
इसी प्रकार वापसी में ट्रेन नंबर 19054 मुजफ्फरपुर सूरत एक्सप्रेस, मुजफ्फरपुर से 6 नवंबर से चलने वाली दाहोद स्टेशन पर प्रति मंगलवार को सुबह 11.52 बजे आएगी और 11.54 बजे प्रस्थान करेगी। ट्रेन नंबर 15667 गांधीधाम कामाख्या एक्सप्रेस, गांधीधाम से 5 नवंबर को चलने वाली दाहोद स्टेशन पर प्रति रविवार को रात 1.26 बजे आएगी और 1.28 बजे प्रस्थान करेगी। प्रायोगिक तौर पर यह ठहराव दिया गया है। छह महीने बाद टिकटों की बिक्री और राजस्व का मूल्यांकन कर निर्णय लिया जाएगा।