- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
कलाली हटा दो नहीं तो हमें कह दो हम घर खाली कर चले जाएं
उज्जैन। प्रतापनगर पंवासा में कलाली हटाने की मांग को लेकर मंगलवार को क्षेत्रीय रहवासी माधवनगर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजीतसिंह ठाकुर के नेतृत्व में जिला पंचायत में जनसुनवाई के दौरान पहुंचे। यहां पहुंचकर रहवासियों ने कहा प्रशासन ने लिखित में आश्वासन दिया है कि अप्रैल में नये सत्र में उक्त कलाली हटा दी जाएगी लेकिन इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की। कलाली और बलात्कार की घटना के विरोध में रहवासियों ने चक्काजाम किया तो प्रकरण दर्ज कर लिया। अब अधिकारी कह दे या तो कलाली हटा दो नही ंतो हम अपने घर खाली करके चले जाए।
माधवनगर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजीतसिंह ठाकुर के अनुसार प्रतापनगर पंवासा के रहवासियों द्वारा लंबे समय से कलाली हटाने की मांग की जा रही है। 4 फरवरी को रहवासियों ने मक्सी रोड़ पर चक्काजाम भी किया था, जिस पर प्रशासन ने लिखित में आश्वासन दिया कि अप्रैल के नये सत्र में उक्त कलाली हटा दी जाएगी लेकिन इस मामले में कोई ठोस पहल नहीं की गई है। कलाली रिहायशी इलाके में है जहां शराबी निकलते हुए महिलाओं से छेड़छाड़ करते हैं। लोगों के साथ मारपीट करते हैं। 3 फरवरी को एक शराबी द्वारा मंदबुध्दि लड़की के साथ रैप की घटना को अंजाम दिया जिसके कारण क्षेत्र में रोष है। शाम को कलाली के पास रोड़ पर ही शराबखोरी होने लगती है। रहवासियों ने मांग की कि रैप पीड़ित युवती को प्रशासन द्वारा मुआवजा राशि दी जाए एवं 4 फरवरी को चक्काजाम में चिमनगंज थाने में प्रकरण पंजीबध्द किया है उसे वापस लिये जाएं। अजीतसिंह ठाकुर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष भरत पोरवाल तथा पार्षद आत्माराम मालवीय के साथ पहुंचे रहवासियों ने कलेक्टर के नाम अपर कलेक्टर को सौंपे ज्ञापन में मांग की कि उक्त कलाली को रहवासी इलाके से तुरंत हटाने का आदेश दिये जाएं।