- सिंहस्थ के लिए पुलिस को तैयार कर रहा प्रशासन: उज्जैन में पुलिस अफसरों की 21 दिन की खास ट्रेनिंग शुरू, 41 विषयों पर रहेगा फोकस; 117 अधिकारी बनेंगे “मास्टर ट्रेनर”
- उज्जैन में भस्म आरती में शामिल हुए बिहार के पूर्व डिप्टी CM विजय सिन्हा: नंदी हॉल में बैठकर किए दर्शन, महाकाल से मांगा आशीर्वाद
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: त्रिपुण्ड, त्रिशूल और डमरू से सजे बाबा, गूंजी ‘जय श्री महाकाल’
- उज्जैन में तपिश का प्रकोप: 40-41°C पर अटका पारा, अगले 4 दिन में और बढ़ेगी गर्मी; स्वास्थ्य विभाग सतर्क, हीट मरीजों के लिए विशेष वार्ड तैयार
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर सख्ती: मुख्य सचिव ने कहा—समय से पहले पूरे हों काम, बारिश से पहले बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करें; मेडिसिटी, सड़क और पुल निर्माण की भी समीक्षा की
कलेक्टर देररात पहुंचे महाकाल मंदिर, होमगार्ड जवान की किट जमा करने के निर्देश, एक गार्ड को नौकरी से हटाया
कलेक्टर शशांक मिश्र शनिवार रात 1.50 बजे अचानक महाकाल मंदिर पहुंचे। उन्होंने भस्मारती गेट पर सुरक्षा गार्ड एवं होमगार्ड को लापरवाही बरतते हुए पकड़ा। उल्लेखनीय है कि उत्तरप्रदेश से महाकालेश्वर के दर्शन करने उज्जैन आए थे। जिन्हें चैकिंग के दौरान कल पकड़ा था। इसी सिलसिले में आज रात १.३० बजे दौरा किया। इस दौरान भस्मारती गेट से दर्शनार्थी बिना किसी रोक-टोक के आ जा रहे थे, सैनिक और गार्ड मोबाइल पर गेम खेल रहे थे। कलेक्टर ने इस लापरवाही पर होमगार्ड जवान की किट जमा कराने एवं गार्ड को नौकरी से हटाने के निर्देश जारी किए हैं।