- सिंहस्थ-2028 की तैयारियां तेज: उज्जैन में सभी ऑटो-ई-रिक्शा के लिए यूनिक आईडी अनिवार्य, तय शिफ्ट में ही होगा संचालन
- उज्जैन के रामघाट पर शिप्रा आरती के दौरान विवाद: दीपक बेचने को लेकर महिलाओं और पुजारियों में मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-07-2026
- महिदपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा 4 महीने से फरार बदमाश, कच्ची महुआ शराब के साथ किया गिरफ्तार
- उज्जैन में रेलवे ट्रैक पर कॉन्ट्रैक्टर का शव मिलने से सनसनी: मॉर्निंग वॉक के दौरान हादसे की आशंका, पुलिस सभी एंगल से कर रही जांच
मारपीट में घायल अधेड़ की मौत दर्ज होगा हत्या का प्रकरण
उज्जैन। पिछले दिनों स्ट्रीट लाइट फोडऩे पर पड़ोसियों से विवाद के बाद चार लोगों ने डंडों से पीटकर अधेड़ को घायल कर दिया था। जिसकी बीती शाम उपचार के दौरान निजी अस्पताल में मृत्यु हो गई। तराना पुलिस ने मामले में मारपीट का प्रकरण दर्ज किया था जो अब हत्या में तब्दील होगा।
प्रतापसिंह पिता जगन्नाथ सिंह 50 वर्ष निवासी तराना का पड़ोस में रहने वाले राजू पिता दौलतसिंह से 6 फरवरी को स्ट्रीट लाइट फोडऩे के मामले में विवाद हुआ था जिसके बाद राजू ने दीपक, नरेन्द्र, रौनक के साथ मिलकर प्रताप सिंह को डंडों से पीटकर गंभीर घायल कर दिया था। प्रतापसिंह के पुत्र रितेश ने बताया कि स्ट्रीट लाइट किसी ओर ने फोड़ी थी लेकिन राजू व उसके साथियों को लगा कि प्रतापसिंह ने लाइट फोड़ी। इसी पर विवाद हुआ था। निजी अस्पताल में उपचार के दौरान बीती शाम प्रतापसिंह की मृत्यु हो गई। तराना पुलिस ने मामले में मारपीट का प्रकरण दर्ज किया था, जो अब हत्या में तब्दील होगा। रितेश के मुताबिक उसके पिता तराना के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे।