- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 22-08-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 21-08-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 20-08-2026
- उज्जैन पहुंचेंगे सीएम मोहन यादव, सिंहस्थ बचाव दल के प्रशिक्षुओं से करेंगे संवाद; एलिवेटेड ब्रिज के भूमिपूजन की भी संभावना
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 19-08-2026
कल तक किया मान सम्मान, अब अपमान
उज्जैन।अधिक नहीं दो दिन पहले तक सम्राट का यशोगान चल रहा था, उनके संवत् और कीर्ति का बखान कर मान-सम्मान किया जा रहा था। आयोजन हो गए तो अपमान करने में भी गुरेज नहीं किया गया।
देवास रोड पर बिड़ला शोध भवन में विक्रमोत्सव के लिए विक्रमादित्य शोध पीठ का अस्थायी ऑफिस खोला गया था। इसके लिए परिसर की साज-सज्जा के साथ अनेक होर्डिग्स (फ्लैक्स) लगाए गए थे।
बताते है यह काम एक निजी इवेंट एजेंसी को दिया था। आयोजन खत्म होने के साथ इवेंट एजेंसी अपने काम की सामग्री साथ ले गई।
इसमें होर्डिग्स-फ्लैक्स के उपयोग में आने वाली लोहे की फे्रम तो ले गए, लेकिन फ्लैक्स को फाड़कर जमीन पर ही पटक गए। इन फ्लैक्स में सम्राट विक्रमादित्य की फोटो के साथ, विक्रमोत्सव की अन्य जानकारी भी है जो लोगों के पैरों तले आ रही हैं।