- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
कांग्रेसियों ने कहा- फीडबैक के लिए लगाएं पेटी, अफसरों ने किया इनकार
उज्जैन । भस्मारती को सशुल्क करने के विरोध में युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति कार्यालय का घेराव कर दिया। उनका कहना था भस्मारती सशुल्क करने पर श्रद्धालुओं से फीडबैक लेने के लिए मंदिर में कोई पेटी तक नहीं लगवाई है। मंदिर प्रबंधन चाहता ही नहीं कि श्रद्धालु कोई सुझाव दें।
उपाध्यक्ष चंद्रभानसिंह चंदेल सहित कार्यकर्ता शाम 5 बजे मंदिर कार्यालय पहुंचे। उन्होंने तहसीलदार शेखर चौधरी से चर्चा की लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद कार्यालय के सामने ही प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे डटे रहे। कार्यकर्ताओं के दबाव के बाद मंदिर में तीन पेटियां तो लगवाई लेकिन उन पर भस्मारती शुल्क को लेकर शिकायत नहीं लिखा। इसे लेकर मंदिर कर्मचारियों और कार्यकर्ताओं में बहस हुई। आखिर में कलेक्टर के नाम अधिकारियों को ज्ञापन दिया। कार्यकर्ताओं का कहना है जब तक भस्मारती शुल्क वापस नहीं लिया जाता, प्रदर्शन जारी रहेगा। रविवार से शहर के प्रमुख चौराहों पर नुक्कड़ नाटक के जरिए विरोध दर्ज कराया जाएगा।