- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
युवक का अपहरण, दो पकड़ाए
उज्जैन : चार लाख के लेनदेन को लेकर एक युवक का अपहरण कर लिया गया। इस पर युवक की मां ने इसकी रिपोर्ट महाकाल थाने में दर्ज करवाई। इसके बाद पुलिस ने युवक को मुक्त करवाते हुए दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है जबकि दो अन्य की तलाश की जा रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम आकासोदा निवासी कंचनबाई पति बालूजी एवं यंत्र महल मार्ग निवासी मनसुख प्रजापत के बीच चार लाख के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा है। ५ अप्रैल की शाम ५.३० बजे के लगभग मनसुख प्रजापत पिता गणपत प्रजापत अपने साथ राजू एवं अन्य दो के साथ टाटा सफारी क्रमांक एमपी ०९ टी ४५०० से आकासोदा पहुंचा और उसके बाद वह कंचनबाई के २५ वर्षीय पुत्र अशोक को जबरन चौपहिया वाहन में बैठाकर ले गया।
मनसुख आदि ने कंचनबाई को धमकी भी दी। इसके पश्चात कंचनबाई ने महाकाल थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस सक्रिय हुई और एक जगह से अशोक को मुक्त करवाते हुए सफारी चालक राजू एवं एक अन्य को हिरासत में ले लिया। जबकि दो मौका पाकर भाग गए। पुलिस अब अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
अपहरण का कारण
बताया जाता है कि अशोक के पिता ने चार लाख में अपनी जमीन मनसुख के पास गिरवी रखी थी। मनसुख चार लाख रुपयों की मांग कर रहा था। जबकि कंचनबाई का कहना है कि पूर्व में रुपये लौटा दिए गए थे।