- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
कांग्रेसी बोले- महाकाल भस्मारती को कमाई का जरिया न बनाएं मंदिर समिति
उज्जैन | महाकालेश्वर भस्मारती को सशुल्क के विरोध में युवक कांग्रेस की अगुवाई में रविवार शाम 7.30 बजे गोपाल मंदिर से मशाल रैली निकाली गई। कार्यकर्ता एक ही मशाल लेकर निकले। रैली की अगुवाई शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनंतनारायण मीणा व युकां के चंद्रभानसिंह चंदेल ने की। रैली तय समय से 30 मिनट देर से निकली।
डाला घासलेट
गुदरी चौराहे पर मशाल की लो कम हुई तो उसमें घासलेट डाला गया। यहां से पूर्व युकां अध्यक्ष विवेक यादव ने मशाल ले ली। कार्यकर्ताओ ने कलेक्टर होश में आओ। जोर जुल्म की बस्ती में संघर्ष हमारा नारा है जैसे नारे लगाए। महाकाल के सामने पहुंचे तो जय महाकाल बोलो जय महाकाल भजन भी गूंजे।
विक्रमादित्य को ज्ञापन
रैली के रूप में कार्यकर्ता सम्राट विक्रमादित्य के टीले पर पहुंचे अौर ज्ञापन दिया। यहां संख्या सबसे ज्यादा थी। गोपाल मंदिर, गुदरी चौराहा और महाकाल मंदिर के सामने से भी ज्यादा। कार्यकर्ता पीछे के रास्ते से सीधे सम्राट विक्रमादित्य की प्रतिमा के सामने पहुंच गए। युकां सोमवार सुबह 10 बजे महाकाल से रैली निकालेंगी।