- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: रजत चंद्र और गुलाब माला से सजे बाबा, स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट!
- धुलेंडी के साथ उज्जैन में शुरू हुआ गणगौर पर्व, महिलाएं 16 दिनों तक करेंगी पूजा; राजस्थान से मंगवाई जाती हैं ड्रेस
- चिंतामन गणेश मंदिर में दूसरी जत्रा, हजारों श्रद्धालु पहुंचे दर्शन के लिए; किसानों ने नई फसल भगवान को अर्पित की
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: भांग-चंदन और सिंदूर से सजा बाबा का दिव्य रूप, मोगरा-गुलाब के पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार
- उज्जैन में शीतला माता पूजन का उत्साह, मंदिरों में उमड़ी महिलाओं की भीड़; एक दिन पहले तैयार किया जाता है भोजन
कांग्रेस प्रदर्शन कर आज पूछेगी सवाल:जलकर का बिल पूरे महीने का ले रहे तो सप्लाय 15 दिन ही क्यों.. ?
शहर में ठप हो रही पेयजल व्यवस्था के विरोध में अब कांग्रेस भी जिम्मेदारों को घेरने जा रही है। सोमवार सुबह 11.30 बजे शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रवि भदौरिया के नेतृत्व में चामुंडा माता चौराहे पर कांग्रेसी एकत्रित होंगे। वे प्रदर्शन कर जलप्रदाय व्यवस्था से जुड़े जनप्रतिनिधि व अधिकारियों से पूछेंगे कि जब जलकर की राशि पूरे महीने की ले रहे हैं तो सप्लाय 15 दिन ही क्यों? यही नहीं वे इन सवालों के साथ भी जिम्मेदारों को घेरेंगे कि एक दिन छोड़कर जलप्रदाय करने की व्यवस्था के बावजूद भी जनता को पर्याप्त व साफ पानी क्यों नहीं मिल रहा है?
मटके फोड़कर विरोध जताएंगे
- जिम्मेदारों से बिगड़ी हुई जलप्रदाय व्यवस्था को दुरुस्त करने के बारे में सवाल किए जाएंगे। पूछेंगे इन सब में जनता का क्या कसूर है?
- मांग की जाएगी कि शहर में कृत्रिम जलसंकट पैदा करने वाले, मिस मैनेजमेंट व लापरवाही के जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाए।
- साथ ही ये मांग भी की जाएगी कि शहर में जलप्रदाय रोजाना किया जाए। भले ही इसके लिए नर्मदा का पानी लेना पड़े।
- प्रदर्शनकारी खाली मटके व बर्तन लेकर चामुंडा माता चौराहा क्षेत्र स्थित पीएचई कार्यालय भी पहुंचेंगे। यहां मटके फोड़कर भी विरोध जताएंगे।