- उज्जैन में ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत: तिलक लगाकर बच्चों का हुआ स्वागत, प्रवेश उत्सव में बांटी किताबें और साइकिल; कलेक्टर सहित अधिकारी पहुंचे स्कूल
- महाकाल के दरबार में बॉलीवुड सितारे: अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और डिंपल कपाड़िया ने किए दर्शन, नंदी के कान में कही मनोकामना
- वीरभद्र के कान में स्वस्ति वाचन के साथ शुरू हुई भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक और भस्म अर्पण से साकार हुए महाकाल, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु!
- उज्जैन में महावीर जयंती पर भव्य शोभायात्रा: हजारों श्रद्धालु हुए शामिल, गूंजे ‘वीर प्रभु महावीर’ के जयकारे
- शेषनाग मुकुट और मोगरे के फूलों से सजे बाबा, भस्म आरती में दिखा दिव्य और अलौकिक स्वरूप
कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज का शपथ समारोह अक्टूबर में होगा
पशुपतिनाथ मंदिर में हुई बैठक में चर्चा करते समाजजन।
उज्जैन | कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज का शपथ विधि समारोह 13 अक्टूबर होगा। इसकी तैयारी के लिए रविवार को पशुपतिनाथ मंदिर में अध्यक्ष अजय पांडे की अध्यक्षता व रामेश्वर दुबे के संयोजकत्व में समाजजनों की बैठक हुई। इसमें समाजजन से सहयोग की अपील कर सुझाव लिए। पांडे ने बताया आयोजन स्थल का चयन किया जा चुका है। इसे अंतिम रूप देकर 29 सितंबर को बैठक में घोषित करेंगे। वार्ड समितियां गठित की जा रही हैं, जो प्रत्येक वार्ड में निवासरत समाजजनों को आमंत्रित कर कार्यक्रम में उनकी उपस्थिति सुनिश्चित करेंगी। केंद्रीय स्तर पर भी एक कोर कमेटी गठित की जा रही है जो पूरी व्यवस्था पर सतत नजर रखेगी। बैठक में कृपाशंकर पांडे, डॉ प्रशांत तिवारी, डॉ एसी शुक्ला व समाज जन मौजूद थे।