- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 25-07-2026
- मानसून सत्र का समापन: मुख्यमंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, विकास और जनकल्याण पर दिया विशेष जोर
- VIDEO: इंस्टाग्राम दोस्ती से शुरू हुआ हनीट्रैप का खेल, बेटे को छुड़ाने पिता पहुंचे; अश्लील वीडियो बनाकर 26 लाख की फिरौती मांगने वाले गिरोह का खुलासा
- महाकाल की पहली सवारी को लेकर प्रशासन की तैयारी तेज, 30 जुलाई तक पूरे होंगे मार्ग विकास कार्य
- महाकाल की भस्म आरती में पहुंचीं टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली, नंदी हॉल में बैठकर किए बाबा के दर्शन, बोलीं- महाकाल की कृपा से हूं यहां तक
विक्रम विवि परीक्षा परिणाम अभी भी गंभीर नहीं जिम्मेदार
उज्जैन। विक्रम विवि द्वारा अभी भी कई परीक्षा परिणाम घोषित नहीं किये जा सके है। छात्र संगठन आंदोलन पर मजबूर हो रहे है। इसके बावजूद भी विवि प्रशासन के अधिकारी परीक्षा परिणाम घोषित करने के मामले को गंभीरता से नहीं ले रहे है। बता दें कि बीते दिन ही दोपहर में एक छात्र संगठन ने विश्वविद्यालय परिसर में थाली-कटोरी लेकर आंदोलन किया था। हालांकि आंदोलन के वक्त छात्र नेताओं को जिम्मेदारों ने आश्वासन दिया था कि शेष परिणाम जल्द ही घोषित कर दिया जाएगा। अब सवाल यह उठ रहा है कि जल्द का मतलब कितने समय से लगाया जाए। अभी भी बीए, बीकॉम जैसे कुछ अन्य कक्षाओं के परीक्षा परिणाम लंबे समय से अटके पड़े हुए है।
30 सिंतबर तक का दावा किया
अक्षरविश्व से चर्चा करते हुए विवि के कुलपति डॉ. बालकृष्ण शर्मा ने कहा है कि कल ही विवि प्रशासन के अधिकारियों और कर्मचारियों से चर्चा हुई है तथा ३० सितंबर तक हर हाल में शेष बचे परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।