- गंगा दशहरा पर महाकाल मंदिर में शुरू हुई 16 घंटे की अखंड नृत्य आराधना, शयन आरती तक कलाकार देंगे नृत्यांजलि
- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए 50 ई-बसों को स्वीकृति मछली पालन प्रस्ताव अटका, फिर एमआईसी भेजा
नगर निगम के विशेष सम्मेलन में परिषद ने 50 ई-बसों काे स्वीकृति दे दी है। महापौर मीना जोनवाल ने ई-बसों के फायदे गिनाए। परिषद हॉल में प्रोजेक्टर पर ई-बसों का प्रजेंटेशन उपायुक्त योगेंद्र पटेल ने दिया। इसके अलावा 9 बिंदुओं पर चर्चा की गई।
सात दिन में दूसरी बार सम्मेलन रखा था। पहले 17 सितंबर को परिषद का साधारण सम्मेलन हुआ था। उसमें 26 बिंदुओं पर विचार हुआ था। दो बिंदुओं सदावल ट्रीटमेंट प्लांट में मछली पालन के प्रस्ताव के साथ ई-बस चलाने को शामिल नहीं करने पर महापौर और निगम सभापति सोनू गेहलाेत ने विशेष सम्मेलन के निर्देश दिए थे। सम्मेलन में ई-बसों पर तो सहमति बनी लेकिन सदावल ट्रीटमेंट प्लांट पर मछली पालने के प्रस्ताव को सभापति नेे एमआईसी को भेज दिया है। एमआईसी सदस्य सत्यनारायण चौहान ने कहा- विशेष सम्मेलन केवल ई-बस और सदावल ट्रीटमेंट प्लांट के बिंदु पर नहीं बुलाया।
मेले में पार्षदों की दुकानों पर हंगामा, सभापति की आसंदी के सामने प्रदर्शन
सम्मेलन के दौरान कांग्रेस पार्षद सभापति की आसंदी तक पहुंच गए और हंगामा किया। गेहलोत उन्हें समझाते रहे।
नगर निगम परिसर के स्वीमिंग पूल में कराएं स्पर्धाएं
अटल खेल मेले को लेकर एमआईसी सदस्य डॉ. योगेश्वरी राठौर ने कहा- तैराकी स्पर्धाएं नगर निगम परिसर में बनाए स्वीमिंग पूल में ही कराएं। पार्षद जफर अहमद ने कहा- परिषद को खेल कैलेंडर बनाना चािहए। पार्षद माया त्रिवेदी ने इस पर आपत्ति ली कि कबड्डी के लिए मेला परिसर में स्टेडियम होने के बावजूद हर साल क्षीरसागर में स्पर्धाएं क्यों कराई जाती हैं। महिला कबड्डी की टीम को भी आमंत्रित करें। सभापति ने कहा-साॅफ्ट बाॅल और जुड़ों को भी जोड़ें।
नेता प्रतिपक्ष बोले- प्रस्ताव में खामियां, इस्तीफा दें महापौर
सदावल ट्रीटमेंट प्लांट पर मछली पालन के प्रस्ताव को लेकर नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र वशिष्ठ ने कहा-प्रस्ताव में तकनीकी खामियां हैं। जब फरवरी में एमआईसी में प्रस्ताव हो चुका था तो उसे अगस्त में क्यों रखा। प्रस्ताव निरस्त होना चाहिए। उन्होंने महापौर से इस्तीफा भी मांगा। महापौर ने कहा- प्रस्ताव को गोल-गोल घुमाया जा रहा है। वह विभागीय प्रस्ताव था। उन्होंने सवाल भी उठाए कि जो पत्र बाद में अफसरों ने भेजा क्या उसे पहले नहीं भेजा जा सकता था।
कार्तिक मेले में पार्षदों की दुकानें होने की बात पार्षद आत्माराम मालवीय ने कही। इस पर पार्षद संतोष व्यास ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा- वे आरोप न लगाएं। नाम बताएं कि कौन से पार्षदों की दुकानें हैं। इस मुद्दे पर कांग्रेस और भाजपा पार्षद आमने-सामने हो गए। उन्होंने सभापति की आसंदी के सामने प्रदर्शन भी किया। सभापति ने यह कहते हुए उन्हें शांत कराया कि राजस्व विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मेले में किसी पार्षद के नाम कोई दुकान नहीं है। दो पूर्व पार्षद हिमांशु शुक्ला और तेजूूबाबा के नाम आवंटन है।