- गंगा दशहरा पर महाकाल मंदिर में शुरू हुई 16 घंटे की अखंड नृत्य आराधना, शयन आरती तक कलाकार देंगे नृत्यांजलि
- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
तीन टन मावा लेकर पहुंचे व्यापारी, बाेले- सैंपल ले लाे
व्यापारियों की मांग- दुकानों पर मावा आने के बाद सैंपल ले अफसर ताकि कारोबार प्रभावित न हो
मावा जमीन पर रखकर व्यापारियों ने नारे भी लगाए।
उज्जैन | दूध से मावा बनाने वाले व मावा बेचने वाले काराेबारियाें ने मंगलवार काे काेठी पर प्रदर्शन किया। ये तीन टन मावा, दूध की खाली कैन व मावा बनाने की मशीन लेकर पहुंचे। इन प्रदर्शनकारियाें ने वाहनाें से मावे की पाेटलियां निकालकर व कैन काे कतार से कलेक्टाेरेट के सामने रख दी। कहा- अफसर मावा अाैर दूध के सैंपल यहीं से ले सकते हैं। प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर संजीव साहू काे साैंपा। उन्होंने कहा कि हम कार्रवाई का िवराेध करने नहीं अाए हैं लेकिन चाहते हैं कि वाहनाें से मावा प्रतिष्ठानाें पर पहुंचने पर ही सैंपल लिए जाए। बीच रास्ते में से वाहनाें से ही सैंपल लेने से काराेबार पर असर पड़ रहा। व्यापारियाें बोले कि चैकिंग के नाम पर कुछ पुलिस अधिकारी उन पर वसूली के दबाव बनाते हैं। एक प्रतिनिधिमंडल एसपी व खाद्य एवं अाैषधीय प्रशासन कार्यालय भी पहुंचा था। दाेनाें जगह भी ज्ञापन साैंपें। डिप्टी कलेक्टर संजीव साहू ने कहा मांगाें से फूड इंस्पेक्टर काे अवगत करवा दिया हैं। वे कलेक्टर से चर्चा कर निराकरण करेंगे।
इधर खाद्य एवं औषधि विभाग की टीम ने ढाबा रोड स्थित लादुराम मावा भंडार से मावे का सैंपल लिया। टीम ने शास्त्रीनगर की नारायण डेयरी से दूध, दिलीप ट्रेडर्स फ्रीगंज व विशाल ट्रेडर्स दौलतगंज से पान मसाले के सैंपल लिए।