- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 02-09-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-09-2026
- महाकाल मंदिर कर्मचारी से मारपीट के 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने मंदिर के सामने कराया माफी का वीडियो
- उज्जैन में 4 हत्याओं के बाद रात में बढ़ी पुलिस की निगरानी, 14 जगहों पर सघन चेकिंग
- उज्जैन में स्टेशन से महाकाल तक ट्रैफिक का दबाव, बेतरतीब ऑटो और पार्किंग से बढ़ी परेशानी
कारगिल की गौरव गाथा की प्रदर्शनी
उज्जैन |। एनसीसी यूनिट के कमान अधिकारी कर्नल सुधीर सिंह के मार्गदर्शन में कारगिल विजय जयंती एनसीसी कैडेट ने मनाई। माधव कॉलेज में कैडेट्स ने तिरंगा झंडा फहराया। गौरव गाथा की प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी में शहीदों की वीर गाथा का चित्रण रोचक अंदाज में किया गया। प्राचार्य डॉ. मंसूर खान ने इस अवसर पर बीस पौधारोपण कर उनकी रक्षा का संकल्प लिया। इधर माधव साइंस कॉलेज में भी कारगिल विजय दिवस मनाया गया। 2 मप्र आर्टी बेट्री एनसीसी के कैडेटस ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए तथा कारगिल युद्ध के वीरों को नमन किया। माधव साइंस काॅलेज सभागृह में बच्चों ने रंगोली, चित्रकारी और चित्रों एवं लेख के माध्यम से अपनी भावनाएं एवं विचार कागजों पर उतारें। कर्नल सुधीर सिंह ने कारगिल वार पर पाॅवर पाइंट प्रजेंटेशन द्वारा युद्ध की जानकारी दी।