- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 25-07-2026
- मानसून सत्र का समापन: मुख्यमंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, विकास और जनकल्याण पर दिया विशेष जोर
- VIDEO: इंस्टाग्राम दोस्ती से शुरू हुआ हनीट्रैप का खेल, बेटे को छुड़ाने पिता पहुंचे; अश्लील वीडियो बनाकर 26 लाख की फिरौती मांगने वाले गिरोह का खुलासा
- महाकाल की पहली सवारी को लेकर प्रशासन की तैयारी तेज, 30 जुलाई तक पूरे होंगे मार्ग विकास कार्य
- महाकाल की भस्म आरती में पहुंचीं टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली, नंदी हॉल में बैठकर किए बाबा के दर्शन, बोलीं- महाकाल की कृपा से हूं यहां तक
इंदौर रोड पर खिलौने की पिस्टल से धमकाकर युवक को लूटा
उज्जैन। इंदौर रोड़ पर बीती रात पुलिस लिखी कार में सवार तीन युवकों ने खिलौने की पिस्टल से बाइक सवार युवक को धमकाकर मोबाइल व 6 हजार रुपये लूट लिये। नानाखेड़ा पुलिस ने कंट्रोल रूम की सूचना पर तुरंत घेराबंदी करते हुए कार सहित दो इंदौरी युवकों को गिरफ्तार कर लिया जबकि तीसरे की तलाश में पुलिस टीम इंदौर गई है।
पुलिस ने बताया कि भारत पिता भोलाराम चौहान 23 वर्ष निवासी आलमपुर उड़ाना खेती करता है और रात करीब 9 बजे सांवेर से लौटते समय पंथपिपलई मोड़ पर सड़क किनारे खड़े होकर मोबाइल पर बात कर रहा था उसी दौरान कार क्रमांक एमपी 09 सीडी 1934 से तीन युवक आये और उसके पास कार रोककर पता पूछने लगे। भारत ने उन्हें रास्ता बताया तभी एक युवक कार से उतरा और उसने भारत के सीने पर पिस्टल अड़ा दी।
दूसरे ने मोबाइल व 6 हजार रुपये लूटे और तीनों युवक कार से चले गये। भारत ने एक राहगिर से मोबाइल मांगकर लूट की सूचना कंट्रोल रूम को दी जिसके बाद नानाखेड़ा पुलिस ने घेराबंदी करते हुए पुलिस लिखी कार का पीछा किया। इस दौरान कार में बैठा एक युवक कूदकर भाग गया जबकि उसमें बैठे दो युवकों को कार सहित हिरासत में लेकर थाने लाकर पूछताछ शुरू की गई। दोनों युवक इंदौर के रहने वाले हैं और पुलिस ने तलाशी के बाद उनके पास से खिलौने की पिस्टल बरामद की है।