- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद भस्म चढ़ी, गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
- महाकुंभ जैसा होगा सिंहस्थ 2028, पार्किंग स्थलों का हुआ निरीक्षण: अधिकारियों के जारी किए निर्देश, कहा - घाट तक आसान पहुंच पर जोर
- महाकाल मंदिर पहुंचे मिलिंद सोमन और नितीश राणा: भस्म आरती में हुए शामिल, 2 घंटे नंदी हॉल में किया जाप
- तड़के महाकाल के कान में स्वस्ति वाचन, फिर खुला चांदी का पट! भस्म अर्पण के बाद साकार रूप में दर्शन
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियां तेज, इंदौर-देवास से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अलग पार्किंग और रूट प्लान तैयार करने के निर्देश; संभागायुक्त बोले- घाट निर्माण में गुणवत्ता से समझौता नहीं, समयसीमा में काम पूरा करें
कार्तिक मेले में युवक की हत्या के मामले में आरोपी राउंडअप
उज्जैन। शुक्रवार की रात 11 बजे के लगभग कुछ लोगों ने चाकू से हमला करके एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने लगभग मामले को सुलझा लिया है। पुलिस सूत्र बताते हैं कि पुलिस ने इस मामले को ट्रेस कर भी लिया है लेकिन कुछ फरार हत्यारे आरोपियों को पुलिस पकडऩे में लगी है इसलिए इस मामले को अभी जाहिर नहीं किया जा रहा है। सूत्र बताते हैं कि संभवत: कल तक इस मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक भैरवगढ़ थाना अंतर्गत ग्राम बिनायगा निवासी जीवन पिता जगदीश बागरी उम्र 20 वर्ष अपने भाई रतन पिता जगदीश बागरी दोस्त अर्जुन पिता गंगाराम एक अन्य के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर कार्तिक मेले में आया था। मेला घूमकर जब वे वापस लौट रहे थे, तब एक ने मोटरसाइकिल रूकवाई और लघुशंका करना चाही।
तभी वहां घूरने की बात पर वहां कुछ लोगों से उनका विवाद हो गया। बाद में जब जीवन अपने भाई रतन दोस्त अर्जुन के साथ वापस गांव जा रहे थे। उस दौरान सदावल रोड पर सीट कार्तिक मेला ग्राउंड के पास अज्ञात बदमाशों ने जीवन रतन आदि को रोका। उसके बाद चाकू आदि हमला किया। इससे जीवन और अर्जुन गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां दौरान ए इलाज जीवन की मौत हो गई थी। जबकि घायल अर्जुन को जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया।