- उज्जैन महाकाल मंदिर में अलौकिक सुबह: चांदी के पट खुले, भस्म आरती में गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद भस्म चढ़ी, गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
- महाकुंभ जैसा होगा सिंहस्थ 2028, पार्किंग स्थलों का हुआ निरीक्षण: अधिकारियों के जारी किए निर्देश, कहा - घाट तक आसान पहुंच पर जोर
- महाकाल मंदिर पहुंचे मिलिंद सोमन और नितीश राणा: भस्म आरती में हुए शामिल, 2 घंटे नंदी हॉल में किया जाप
- तड़के महाकाल के कान में स्वस्ति वाचन, फिर खुला चांदी का पट! भस्म अर्पण के बाद साकार रूप में दर्शन
कार्यक्रम का स्थान ताबड़तोड़ बदला:बारिश के कारण बदला स्थल, आज अकादमी में सोनू निगम की प्रस्तुति; बारिश होने के आसार
बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के असर से शहर में पिछले पांच दिनों से बारिश हो रही है। सोमवार और मंगलवार को भी बारिश होने के आसार हैं। ऐसे में अब महाकाल लोक लोकार्पण के अंतर्गत होने वाले पार्श्व गायक पद्मश्री सोनू निगम के कार्यक्रम का स्थान भी ताबड़तोड़ बदलना पड़ा है। अब दशहरा मैदान की बजाय सोमवार को सोनू निगम कालिदास अकादमी के मंच से प्रस्तुति देंगे। महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ, स्वराज संस्थान संचालनालय, संस्कृति विभाग मप्र शासन की ओर से महाकाल लोक परम शिव आराधना का उत्सव मनाया जा रहा है। इसी के अंतर्गत सोमवार को दशहरा मैदान पर गायक सोनू निगम द्वारा शिवोह्म की प्रस्तुति दी जाना थी लेकिन लगातार बारिश की वजह से अब कार्यक्रम स्थान बदल दिया है।
महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ के निदेशक श्रीराम तिवारी ने बताया बारिश के कारण अब सोनू निगम का कार्यक्रम सोमवार शाम कालिदास अकादमी परिसर में होगा। यहीं हेडवे क्रिएशन्स ग्रुप, दिल्ली द्वारा महादेव लेजर शो की भी प्रस्तुति दी जाएगी। इधर शहर में रुक-रुक कर बारिश का दौर बना हुआ है। शनिवार-रविवार की रात भी शहर में रिमझिम बारिश हुई। जीवाजी वेधशाला में रविवार शाम तक 24 घंटों के भीतर 6 मिमी बारिश दर्ज की गई। वेधशाला में अब तक कुल 991.4 मिमी रिकॉर्ड की जा चुकी है। रविवार को बादल छाए रहे लेकिन दिन में कुछ देर धूप निकलने के बाद तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 30 डिग्री सेल्सियस हो गया। रात में न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस हो गया। इधर जिले में भी रविवार सुबह तक बीते 24 घंटों के भीतर औसत 11.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र भोपाल ने सोमवार और मंगलवार को भी शहर सहित जिले में बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। सोमवार को जिले में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बिजली गिरने और हल्की बारिश होने के आसार हैं।