- मानसून सत्र का समापन: मुख्यमंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, विकास और जनकल्याण पर दिया विशेष जोर
- VIDEO: इंस्टाग्राम दोस्ती से शुरू हुआ हनीट्रैप का खेल, बेटे को छुड़ाने पिता पहुंचे; अश्लील वीडियो बनाकर 26 लाख की फिरौती मांगने वाले गिरोह का खुलासा
- महाकाल की पहली सवारी को लेकर प्रशासन की तैयारी तेज, 30 जुलाई तक पूरे होंगे मार्ग विकास कार्य
- महाकाल की भस्म आरती में पहुंचीं टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली, नंदी हॉल में बैठकर किए बाबा के दर्शन, बोलीं- महाकाल की कृपा से हूं यहां तक
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 23-07-2026
कार्यवाही : आरटीओ की टीम फिर उतरी सड़क पर
क्षेत्रीय परिवहन विभाग की टीम बुधवार को फिर सड़क पर आ गई। टीम ने देवासगेट बस स्टैंड से मुहिम शुरू करते हुए चार बसों को जब्त कर लिया। बसों पर रोड टैक्स का करीब लाखों रुपए बकाया होने पर कार्यवाही की गई है। दूसरे दिन भी जारी इस अभियान से वाहन विक्रयकर्ता और बस मालिकों में हड़कंप मच गया।
आरटीओ संतोष मालवीय बुधवार सुबह टीम के साथ देवासगेट बस स्टैंड पहुंचे। यहां बसों को चेक करने के बाद चार बसे जब्त कर ली गई। बताया जाता है कि बस संचालक करीब चार लाख रुपए बकाया होने पर भी टैक्स नहीं भर रहे थे।
यहां कार्यवाही के बाद टीम मक्सीरोड पर रवाना हो गई, जहां पर बसों के साथ डंपर व ट्रकों की भी जांच की जाती रही। याद रहे आरटीओ मालवीय ने मंगलवार से पांच दिवसीय चैकिंग अभियान शुरू किया है। इसके तहत बिना दो शो रूम संचालकों पर बिना अनुमति वाहन बेचने पर भी कार्यवाही की गई। वहीं करीब डेढ़ दर्जन वाहनों के चालान बनाते हुए एक लाख रुपए वसूल किए गए।
शोरूम के वाहनों पर दंड
आरटीओ ने मंगलवार को कोयला फाटक स्थित राजलक्ष्मी शोरूम व घट्टिया के लक्ष्मी शोरूम पर बिना परमिशन के मोटर साइकिल बेचने पर कार्यवाही की थी। दोनों जगह से ३५ बाइक सीज करने के बाद उनके चेसिस लॉक कर दिए गए थे। अब सभी बाइक के टैक्स व जुर्माना भरने के बाद रिलीज होने के बाद आरटीओ से अनुमति मिलने पर ही बेंची जा सकेगी।
शोरूम पर ही रजिस्ट्रेशन होगा अनिवार्य
आरटीओ जल्द ही शोरूम संचालकों को फिर अस्थाई नंबर जारी करने के लिए सूचना भेजने जा रहा है। मोटर व्हीकल एक्ट के तहत शोरूम पर वाहन का रजिस्ट्रेशन करना जरूरी होगा। नतीजतनी वाहन का अस्थाई नंबर जारी हो सकेंगे, जिससे स्थाई नंबर नहीं आने तक वाहन का उपयोग कर सकेगा।
बाद में खरीदार आरटीओ में कार्यवाही पूरी करवा लेगा। पूर्व में आईजी उपेंद्र जैन ने वाहन चोरी पर अंकुश लगाने के लिए यह मुहिम छेड़ी थी और नियमों का पालन नहीं करने वालों शोरूम संचालकों पर केस भी दर्ज किए थे।
बिना अनुमति के वाहन बेचने वाले जुर्माना व टैक्स भरने के बार परमिशन के बाद वाहन बेच सकेंगे। अब शोरूम पर ही अस्थाई नंबर जारी करवाने की तैयारी भी की जा रही है।
संतोष मालवीय, आरटीओ